Dubai Gold Rate: दुबई में इन दिनों सोने का भाव लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आज दुबई में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से सोने के दाम में भारी बदलाव देखने को मिला है। चीन और फेड चेयरमैन के लेकर दिए गए उनके बयान के बाद सोने के दाम अचानक से गिर गए।

MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट सोमवार को दोपहर के 2:17 बजे 622 रुपए यानी 0.65 प्रतिशत रुपए फिसलकर 94370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से भी सोने के दाम में फेरबदल बना हुआ है।
जब भी बाजार में तेजी और गिरावट देखने को मिलती है, लोग सबसे पहले गोल्ड की तरफ अपना रुख करते हैं। इसकी वजह साफ है गोल्ड न सिर्फ एक सदाबहार धरोहर है, बल्कि यह नकदी में बदलने में सबसे आसान, जोखिम से मुक्त और वैश्विक मांग में हमेशा ऊपर रहता है।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 92157 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 92736 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 85375 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 85839 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 69854 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 70225 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 89550 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 90170 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10050 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10090 रुपए था।
वायदा बाजार में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर 2:23 मिनट तक 3,278.69 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 53.91 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 1.62 परसेंट के करीब की कमी है।
वायदा बाजार में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 2:23 मिनट तक 32.91 डॉलर रही है। इसमें 0.19 डॉलर प्रति ऑन्स की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.58 परसेंट के आस पास की कमी है।
रिकॉर्ड ऊंचाई पर क्यों है सोना?
पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है, और अब यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। इसका सबसे बड़ा कारण वैश्विक स्तर पर चल रहा अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव है। दोनों देशों के बीच टैरिफ और टैक्स को लेकर चल रही खींचतान ने निवेशकों को चिंतित कर दिया है, जिससे सोने की मांग और दाम दोनों बढ़ते जा रहे हैं।
मिस्ड कॉल के जरिए कैसे चेक करें गोल्ड प्राइस?
आप खुद भी सोने की ताजा कीमतों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करने की जरुरत है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे कर आप 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड के रेट का पता लगा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते हीं आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड रेट की जानकारी दी रहेगी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications