Dubai Gold Rate: ग्लोबल मार्केट में लगातार सोमवार से जबरदस्त उथल-पुथल मची हुई है, उसी बीच दुबई में एक बार फिर सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा के बाद वैश्विक मार्केट में कारोबार के बीच दुबई में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है।

MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को दोपहर के 12:45 बजे 1944 रुपए यानी 2.22 प्रतिशत रुपए चढ़कर 89592 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से भी सोने के दाम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किया गया टैरिफ वॉर अब काफी व्यापक होता जा रहा है।
जब भी बाजार में तेजी और गिरावट देखने को मिलती है, लोग सबसे पहले गोल्ड की तरफ अपना रुख करते हैं। इसकी वजह साफ है गोल्ड न सिर्फ एक सदाबहार धरोहर है, बल्कि यह नकदी में बदलने में सबसे आसान, जोखिम से मुक्त और वैश्विक मांग में हमेशा ऊपर रहता है।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 85135 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 84373 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 78803 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 78451 रुपए प्रति 10 ग्राम था
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 64473 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 64191 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 83050 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 82400 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9300 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9400 रुपए था।
वायदा बाजार में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर 12:49 मिनट तक 3,045.26 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 64.70 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 2.17 परसेंट के करीब की तेजी है।
वायदा बाजार में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 12:49 मिनट तक 30.34 डॉलर रही है। इसमें 0.54 डॉलर प्रति ऑन्स का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 1.84 परसेंट के आस पास की तेजी है।
मिस्ड कॉल के जरिए कैसे चेक करें गोल्ड प्राइस?
आप खुद भी सोने की ताजा कीमतों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करने की जरुरत है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे कर आप 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड के रेट का पता लगा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते हीं आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड रेट की जानकारी दी रहेगी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications