Dubai Gold Rate: दुबई में बीते 3 सोने की कीमत में स्थिरता देखने को मिल रही है। गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए ये खबर अच्छी हो सकती है क्योंकि इसमें इन्वेस्ट करने वाले लोग हमेशा सोने के भाव कम होने का इंतजार किया करते हैं।
आज 23 जून सोमवार को एक बार फिर सोने के रेट में स्थिरता बनी हुई है। अमेरिका ने ईरान के 3 परमाणु केंद्रों पर अटैक कर दिया क्या अब सोने के भाव में तेजी देखने को मिल सकती है।

सोना और क्रूड ऑयल में भारी तेजी बनी है। लेकिन, आज दुनियाभर के शेयर बाजार में लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आज भारतीय स्टॉक्स मार्केट्स में भी गिरावट के साथ कारोबार जारी है।
MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार को दोपहर के 12:26 बजे 130 रुपए यानी 0.13 प्रतिशत रुपए फिसलकर 98979 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 95950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 95950 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 88860 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88860 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में स्थिरता आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 72695 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72695 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 92450 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 92500 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11000 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.40 फीसदी या 13.45 डॉलर की गिरावट के साथ 3,355.3 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव गुरुवार दोपहर 12:30 बजे 36.12 फीसदी या 0.09 डॉलर के कमी के साथ 0.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखी गई क्योंकि दुनिया भर की नजरें अब ईरान के अगले कदम पर टिकी हैं। बीते वीकेंड पर अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो इससे कच्चे तेल की कीमतें भी आसमान छू सकती हैं।
अमेरिका ने ईरान के तीन बड़े न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाया, जिसके बाद सोमवार को लोग डॉलर और सोने जैसी सुरक्षित संपत्तियों में पैसा लगाने लगे। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भी तेज उछाल देखा गया क्योंकि डर है कि ईरान मिडिल ईस्ट की एनर्जी फैसिलिटी या स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जहाजरानी पर हमला कर सकता है। हाल के तनाव ने सोने की कीमतों को एक बार फिर रफ्तार दी है।
इस साल अब तक सोने में करीब 30% तक उछाल आ चुका है। हालांकि अगर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ती रहीं तो महंगाई और ब्याज दरें प्रभावित हो सकती हैं, जिससे सोने की तेजी पर ब्रेक लग सकता है क्योंकि सोना ब्याज नहीं देता। फिलहाल ईरान ने कोई बड़ा जवाबी हमला नहीं किया है। रूस और चीन जैसे देशों से उसे केवल जुबानी समर्थन मिलने की उम्मीद है। साथ ही ईरान के लिए लड़ने वाले कई ग्रुप्स अभी इसमें खुलकर शामिल नहीं हो रहे हैं।
इसके अलावा ईरान चीन को नाराज़ नहीं करना चाहता क्योंकि अगर तनाव बढ़ा तो तेल की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ सकती हैं, जिससे चीन को बड़ा झटका लगेगा। वैसे भी, सोना इस वक्त अपने अप्रैल के रिकॉर्ड हाई से सिर्फ 125 डॉलर कम है, इसलिए निवेशक भी थोड़ा संभलकर आगे बढ़ रहे हैं।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications