Dubai Gold Rate: दुबई में सोने की कीमत में तेजी थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। लगातार चौथे दिन सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। गोल्ड खरीदारों को इनदिनों सोना खरीदते समय थोड़ा सोचना पड़ सकता है क्योंकि सोने के भाव में लगातार वृद्धि बनी हुई है।
गुरुवार को सोने की कीमत दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, क्योंकि दुबई में इसकी कीमत 400 दिरहम प्रति ग्राम से ऊपर पहुंच गई।

डॉलर कमजोर सोना मजबूत
अमेरिकी डॉलर में गिरावट के चलते निवेशक सोने को एक सुरक्षित विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। डॉलर की वैल्यू कम होने पर सोना आमतौर पर महंगा हो जाता है क्योंकि यह अन्य मुद्राओं में सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है। यही कारण है कि दुनियाभर में सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है।
MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार को दोपहर के 12:27 बजे 426 रुपए यानी 0.45 प्रतिशत रुपए उछलकर 96025 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 93902 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 92794 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 86903 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 85912 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 71109 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 70292 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
गोल्ड रेट पर एक्सपर्ट का बयान
Axis Securities के अनुसार, कॉमैक्स गोल्ड ने लगातार तीसरे दिन बढ़त दर्ज की और करीब 1% चढ़ गया। इस तेजी की वजह अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव रहे। गोल्ड में खरीदारी की धारणा तब और मजबूत हुई जब मूडीज ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटाकर Aa1 कर दी, जिसकी वजह बढ़ता सरकारी कर्ज बताया गया। इस फैसले से निवेशकों का रुझान सरकारी बॉन्ड से हटकर सोने की तरफ आ गया, जिससे इसकी 'सेफ हेवन' यानी सुरक्षित निवेश की छवि और मजबूत हुई।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 89900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 89450 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी उछाल के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10100 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10000 रुपए था।
वायदा बाजार में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर के 12:31 मिनट तक 3,326.66 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 12.30 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.37 परसेंट के करीब की तेजी है।
वायदा बाजार में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर के 12:31 मिनट तक 33.49 डॉलर रही है। इसमें 0.03 डॉलर प्रति ऑन्स की तेजी देखने को मिल रही है। यह 0.10 परसेंट के आस पास की तेजी है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications