Dubai Gold Rate: दुबई में जून महीने के शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में स्थिरता देखने को मिल रही है। एशिया पैसिफिक के शेयर मार्केट्स में भी सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। इसकी वजह यह रही कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार रात स्टील वर्कर्स को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका स्टील के आयात पर टैरिफ को दोगुना करके 50% कर देगा।

यह नया टैरिफ बुधवार से लागू होगा। इस ऐलान के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ गई, जिससे बाजारों में कमजोरी आई और निवेशकों का रुख सोने में निवेश की तरफ बढ़ा है।
MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट सोमवार को दोपहर के 12:10 बजे 1315 रुपए यानी 1.39 प्रतिशत रुपए उछलकर 95959 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 92105 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 92105 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 85306 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 85306 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 69802 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 69802 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज मुंबई सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 89500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 89200 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज मुंबई सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9900 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 1.62 फीसदी या 53.41 डॉलर की गिरावट के साथ 3,340.43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव सोमवार दोपहर 12:15 बजे 0.71 फीसदी या 0.24 डॉलर की गिरावट के साथ 33.22 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग सिक्योरिटीज के मुताबिक, अमेरिका में कंज्यूमर स्पेंड और इंपोर्ट आंकड़ों के साथ-साथ चीन के साथ फिर से बढ़ते ट्रेड तनाव के बीच सोने की कीमतों में गिरावट आई है, जबकि डॉलर मजबूत हुआ है। अप्रैल में अमेरिकी कंज्यूमर स्पेंड पर ब्रेक लगा, और अधिक टैरिफ के चलते आयात में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। इससे बाजार में यह संकेत मिला कि कंपनियां लागत बढ़ने के चलते आयात कम कर रही हैं।
इस बीच फेडरल रिजर्व द्वारा पसंद किया जाने वाला महंगाई का स्टेंडर्ड प्राइस गॉज स्थिर रहा है, जिससे यह संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में कटौती फिलहाल टाल सकता है। आमतौर पर जब ब्याज दरें घटती हैं तो सोना सबसे ज्यादा निवेश किया जाने वाला ऑप्शन बनता है, लेकिन फिलहाल ऐसा न होने से सोने को नुकसान हो सकता है।
ट्रेड फ्रंट पर भी हालात काफी नाजुक बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन हाल ही में हुई ट्रेड एग्रीमेंट का पालन नहीं कर रहा, जिससे इस मुद्दे पर फिर से अशांति के संकेत मिले हैं। ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेन्ट ने भी कहा कि बीजिंग के साथ बातचीत थोड़ी रुकी हुई है। सोना इस हफ्ते करीब 2% नीचे है, जबकि पिछले हफ्ते इसमें लगभग 5% की तेजी आई थी।
विशेषज्ञों का कहना है कि कीमतें दो बार $3,328 के अहम रेजिस्टेंस स्तर को पार करने में नाकाम रहीं, जिससे टेक्निकल तौर पर भी दबाव बना है। हालांकि, सोना अब भी इस साल 25% ऊपर है, क्योंकि ट्रंप की टैरिफ नीतियों से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच निवेशक इसे एक सुरक्षित ठिकाना मान रहे हैं।
More From GoodReturns

25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?

Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications