Dubai Gold Rate: वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार में आज 7 अप्रैल को तेज उथल-पुथल के बीच दुबई में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद ग्लोबल मार्केट में मचे कोहराम के बीच दुबई में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है।

MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट सोमवार को दोपहर के 1:21 बजे 25 रुपए या 0.19 प्रतिशत रुपए चढ़कर 88245 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से भी सोने के दाम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किया गया टैरिफ वॉर अब काफी व्यापक होता जा रहा है।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 85429 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 85546 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 79064 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 78735 रुपए प्रति 10 ग्राम था
आज 18 कैरट सोने के दाम में कमीं आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 64700 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 64793 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 82850 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 83100 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9400 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9400 रुपए था।
वायदा बाजार में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर 1:28 मिनट तक 3,022.89 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 14.08 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.46 परसेंट के करीब की गिरावट है।
वायदा बाजार में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 1:28 मिनट तक 29.99 डॉलर रही है। इसमें 0.40 डॉलर प्रति ऑन्स की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 1.33 परसेंट के आस पास की कमीं है।
दुबई से सोना लाने के लिए ऐलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
दुबई से सोना लाने के लिए ऐलिजिबल यात्री होने के किए व्यक्ति के पास भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए और कम से कम छह महीने तक विदेश में रहना चाहिए। अगर इस समय के दौरान कोई यात्रा 30 दिनों से कम है, तो उसे छह महीने की जरूरत में नहीं गिना जाता है।
भारत में सोना लाने के इच्छुक यात्रियों के लिए इन नियमों का पालन तय करना जरूरी है। सीमा शुल्क पर कठिनाइयों से बचने के लिए सही दस्तावेज और ऐलिजिबिलिटी का प्रमाण जरूरी है। विदेश में छह महीने रहने के बाद भारत लौटने वाले यात्री 1 किलो तक सोना ला सकते हैं।
ऐसा करने के लिए, उन्हें सीमा शुल्क पर सोने की घोषणा करनी होगी और जरूरी चार्ज का भुगतान करना होगा। यह भत्ता केवल उन लोगों के लिए है जो कम से कम छह महीने तक भारत से बाहर रहे हैं।
मिस्ड कॉल के जरिए कैसे चेक करें गोल्ड प्राइस?
आप खुद भी सोने की ताजा कीमतों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करने की जरुरत है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे कर आप 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड के रेट का पता लगा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते हीं आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड रेट की जानकारी दी रहेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
