Dubai Gold Rate: दुबई में कई दिनों से चली आ रही सोने की कीमत में गिरावट पर ब्रेक लग गया है। आज 28 मई को सोने के भाव में उछाल दर्ज किया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय संघ के रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिन की रोक 9 जुलाई तक लागू होगी।
यह निर्णय 1 जून से पहले ही आ गया, जिस वजह से निवेशकों को थोड़ा फायदा मिला और सेफ हेवन माने जाने वाले सोने में थोड़ी बिकवाली देखने को मिली। अमेरिकी कर्ज संकट के चलते सोने की ओर निवेशकों का रुख अपनाया है।

MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को दोपहर के 12:23 बजे 505 रुपए यानी 0.53 प्रतिशत रुपए फिसलकर 95648 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 92689 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 92514 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 85806 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 85689 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 70208 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 70115 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
गोल्ड रेट पर एक्सपर्ट का बयान
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका और यूके के मार्केट बंद होने के कारण सोना स्थिर रहा, लेकिन मंगलवार सुबह की ट्रेडिंग में इसमें थोड़ी गिरावट देखी गई।
यूरोपीय कमीशन के ट्रेड चीफ मारोस शेफकोविक ने ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के साथ बातचीत की जानकारी दी, जिसमें दोनों पक्षों ने 9 जुलाई तक ट्रेड समझौते का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही ट्रंप द्वारा यूरोपीय आयातों पर प्रस्तावित 50% टैरिफ को टालने के फैसले ने रिस्क को कम कर दिया है।
हालांकि, इस कदम से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की खरीदारी में कमी आई है, निवेशक अभी भी अमेरिका की अनिश्चित व्यापार नीतियों और ग्लोबल तनावों को लेकर सतर्क हैं।
जर्मनी द्वारा यूक्रेन को रूसी क्षेत्र में हमला करने की अनुमति देने से जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं, जिसे क्रेमलिन ने उकसाने वाला कदम बताया है। इस बीच, रूस ने यूक्रेन पर लगातार तीसरी रात हवाई हमले किए हैं, जो अब तक के सबसे बड़े हवाई हमले के बाद हुए हैं।
चीन द्वारा हांगकांग के जरिए अप्रैल में सोने का नेट गोल्ड इंपोर्ट मार्च की तुलना में दोगुना हो गया है, जो मार्च 2024 के बाद सबसे उच्च स्तर पर है। लगातार बने हुए जियोपॉलिटिकल टेंशन और व्यापार को लेकर मिले-जुले संकेत लॉन्ग टर्म में सोने की मांग को समर्थन दे रहे हैं। आज बाजार की नजर अमेरिका के ड्यूरेबल गुड्स के ऑर्डर और कंज्यूमर कॉन्फिडेंस से जुड़े आंकड़ों पर रहेगी।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना स्थिरता के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 97630 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 97630 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10000 रुपए था।
वायदा बाजार में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर के 12:25 मिनट तक 3,307.51 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 6.03 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.18 परसेंट के करीब की तेजी है।
वायदा बाजार में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर के 12:25 मिनट तक 33.21 डॉलर रही है। इसमें 0.01 डॉलर प्रति ऑन्स की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.03 परसेंट के आस पास की कमी है।


Click it and Unblock the Notifications