Dubai Gold Rate: दुबई में सोने के भाव में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज एक बार फिर दुबई में सोने के रेट में स्थिरता देखने को मिल रही है। इन दिनों ये समय सोने के जेवर लेने वालों के लिए अच्छा मौका हो सकता है।
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ कम करने के लिए एक अस्थायी समझौते के ऐलान किया है, जिसमें 90 दिनों के विराम को अपनाया इस विराम के बाद दुनिया की बड़ी इकॉनोमी के बीच पोटेन्सियल नुकसानदेह व्यापार युद्ध में कमी आई। हालांकि, वैश्विक बाजार 90 दिनों के बाद भी रिजल्ट के बारे में अनिश्चित बने हुए हैं।

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 89300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 89300 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 82659 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 82659 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में स्थिरता आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 67642 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 67642 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना स्थिरता के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 87350 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 87350 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9700 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9700 रुपए था।
दुबई में सोने की कीमत कैसे तय की जाती है?
दुबई में सोने की कीमत तय करने की प्रक्रिया वैश्विक बाजार की गतिविधियों स्थानीय टैक्स नीतियों और शुद्धता स्तर जैसे कई कारकों पर आधारित होती है। इसे आमतौर पर बहुत ट्रांसपेरेसी और निवेशकों के लिए फायदेमंद माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं दुबई में सोने की कीमत कैसे तय होती है।
अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमत (International Gold Rate)
दुबई में सोने की कीमत का सबसे बड़ा आधार लंदन बुलियन मार्केट और COMEX (Commodity Exchange) पर तय होने वाली अंतरराष्ट्रीय कीमत होती है। दुबई में सोने का भाव अमेरिकी डॉलर में तय होती अंतरराष्ट्रीय कीमत के हिसाब से चलता है।
दिरहम-डॉलर एक्सचेंज रेट (AED-USD Exchange Rate)
क्योंकि सोने की कीमतें डॉलर में तय होती हैं और दुबई की मुद्रा दिरहम (AED) है, इसलिए डॉलर के मुकाबले दिरहम की विनिमय दर भी कीमत पर असर डालती है। अगर डॉलर मजबूत होता है, तो सोना दिरहम में महंगा हो सकता है।
मेकिंग चार्ज और मार्जिन (Making Charges & Retailer Margin)
दुबई के रिटेलर (ज्वेलर्स) आमतौर पर बहुत कम मेकिंग चार्ज लेते हैं। कई बार यह चार्ज प्रति ग्राम तय राशि होती है, न कि प्रतिशत में, जो भारत के मुकाबले सस्ता पड़ता है। सोने की शुद्धता के आधार पर (जैसे 22K या 24K) दुकानदार थोड़ा मार्जिन जोड़ते हैं।
दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप (Dubai Gold & Jewellery Group)
दुबई में हर दिन सोने की औसत रेट Dubai Gold & Jewellery Group द्वारा जारी की जाती है। यह संस्था स्थानीय ज्वैलर्स की यूनियन है, जो बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए काम करती है। वे वेबसाइट और दुकानों पर Today Gold Rate In Dubai प्रकाशित करते हैं।
टैक्स और शुल्क (Taxation and Duties)
दुबई में सोना टैक्स-फ्री या बहुत ही कम टैक्स के साथ मिलता है। यहां पर Value Added Tax (VAT) केवल 5% है, और कई बार पर्यटक इसे वापस भी ले सकते हैं। क्योंकि कोई इंपोर्ट ड्यूटी नहीं है, सोना भारत से सस्ता मिलता है।
डिमांड और सप्लाई (Local Demand & Supply)
त्योहारी सीज़न वैश्विक अनिश्चितता या तेल कीमतों में बदलाव जैसी चीजें दुबई में सोने की डिमांड को प्रभावित कर सकती हैं। इससे कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है।
दुबई में सोने की कीमत एक विश्व बाजार पर आधारित ट्रांसपेरेंसी और कम टैक्स वाली प्रणाली से तय होती है जो निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए फायदेमंद होती है। इसी वजह से दुबई को "City of Gold" भी कहा जाता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications