Dubai Gold Rate: दुबई में महीने के पहले दिन ही सोने के भाव में गिरावट आई है। दुबई में सोने के गहने लेने वाले लोग इस समय का ही इंतजार कर रहे थे, आज वो लोग गोल्ड के जेवरों की खरीदारी कर पाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से सोने के दाम में भारी बदलाव देखने को मिला है। चीन और फेड चेयरमैन के लेकर दिए गए उनके बयान के बाद सोने के दाम अचानक से गिर गए।

जब भी बाजार में तेजी और गिरावट देखने को मिलती है, लोग सबसे पहले गोल्ड की तरफ अपना रुख करते हैं। इसकी वजह साफ है गोल्ड न सिर्फ एक सदाबहार धरोहर है, बल्कि यह नकदी में बदलने में सबसे आसान, जोखिम से मुक्त और वैश्विक मांग में हमेशा ऊपर रहता है।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 89610 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 91798 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 82987 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 85002 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 67910 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 69545 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 87900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 89900 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9800 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10000 रुपए था।
रिकॉर्ड ऊंचाई पर क्यों है सोना?
पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है, और अब यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। इसका सबसे बड़ा कारण वैश्विक स्तर पर चल रहा अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव है। दोनों देशों के बीच टैरिफ और टैक्स को लेकर चल रही खींचतान ने निवेशकों को चिंतित कर दिया है, जिससे सोने की मांग और दाम दोनों बढ़ते जा रहे हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications