Gold Rate Today In India: रक्षाबंधन पर आज सराफा बाजार में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने के दाम में आज गिरावट आने से बहनों के चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिल रही है, बीते पांच दिनों से यहां गोल्ड उछाल के साथ कारोबार कर रहा था। रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहनों को सोने के गहने उपहार के रुप में देते हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 अगस्त को एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की। इससे अब भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगने लगा है। इस फैसले से दुनिया भर के बाजारों में हलचल की उम्मीद की जा रही थी, खासकर भारत में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 103190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 103460 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 94600 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 94850 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 77400 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 77610 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 103040 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 94450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 103190 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 94600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 103190 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 94600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 103190 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 94600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 103040 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 94450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने एक किलो और 100 औंस के सोने के बिस्कुट (गोल्ड बार) पर टैक्स लगा दिया है, जिससे दुनियाभर का सोना कारोबार हिल सकता है। इसका सबसे बड़ा असर स्विट्ज़रलैंड पर पड़ेगा, जो दुनिया का सबसे बड़ा सोना रिफाइन करने वाला देश है।
31 जुलाई को जारी अमेरिकी कस्टम्स बॉर्डर प्रोटेक्शन के एक पत्र में बताया गया कि ये सोने के बिस्कुट अब उस कैटेगरी में आते हैं, जिस पर टैक्स लगता है।
एक किलो के सोने के बिस्कुट अमेरिका में सबसे ज्यादा खरीदे-बेचे जाते हैं और यही स्विट्ज़रलैंड के सोना निर्यात का मुख्य हिस्सा हैं। अब इन पर लगने वाले टैक्स से पिछले साल के हिसाब से करीब 24 अरब डॉलर (लगभग 2 लाख करोड़ रुपये) का अतिरिक्त खर्च बढ़ सकता है, क्योंकि स्विट्ज़रलैंड ने पिछले 12 महीनों में अमेरिका को 61.5 अरब डॉलर का सोना भेजा था। ये नया 39% का टैक्स गुरुवार से लागू हो गया है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications