Gold Price Today India: सराफा बाजार में लगातार तीसरे दिन सोने का भाव गिर गया है। आज 2 मई को 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 22 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं, 1 मई को 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड का रेट 216 रुपये सस्ता हो गया था। सराफा बाजार में आज सोने और चांदी का भाव कितना है, ये आप फटाफट चेक कर सकते हैं। डॉलर में कमजोरी और अमेरिका-चीन के बीच तनाव कम होने की वजह से सोने में ये गिरावट देखने को मिल रही है।

22 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना सस्ता (22K Gold Rate Today)
सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 200 रुपये गिरकर 87,700 रुपये पर है। इससे पहले 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 1 मई को 87,900 रुपये पर आ गया है। आज 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम 2000 रुपये गिरकर 8,77,000 रुपये पर है।
कानपुर से लेकर दिल्ली तक 22 कैरेट सोने का दाम
- आज लखनऊ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 8770 रुपये पर है।
- कानपुर में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 8770 रुपये पर है।
- इसके अलावा पुणे में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 8775 रुपये पर है।
- मेरठ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 8770 रुपये पर आ गई है।
- नागपुर में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 8775 रुपये पर है।
- दिल्ली में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 8770 रुपये पर है।
आज 24 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना (24K Gold price in sarafa bazar)
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव आज 220 रुपये गिरकर 95,660 रुपये पर है। इससे पहले 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत 1 मई को 95,880 रुपये पर थी। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 2200 रुपये गिरकर 9,56,600 रुपये पर आ गया है। जबकि 1 मई को 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 9,58,800 रुपये पर थी।
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम की आज कीमत (Today Gold Rate)
आज 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 160 रुपये गिरकर 71,760 रुपये पर है। 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत 1मई को 71,920 रुपये पर थी। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 1600 रुपये गिरकर 7,17,600 रुपये पर आ गया है। जबकि 1 मई को 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 7,19,200 रुपये पर थी।
ग्लोबल मार्केट में भी सोने का भाव आज उछल गया है। कॉमैक्स पर सोने का भाव 1.18% चढ़कर 3260.40 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है। चांदी की कीमत में भी आज तेजी देखने को मिल रही है। चांदी का भाव 1.35% उछलकर 32.625 डॉलर प्रति ऑन्स पर आ गई है।
इस हफ्ते अब तक सोने की कीमतों में 2% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, जोकि फरवरी के अंत के बाद से सबसे तेज साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है। इस लो लेवल से आज रिकवरी होते हुए देखी जा रही है। इसके अलावा व्यापार तनाव कम होने और निवेशकों की नजर अब U.S. नॉन फार्म पेरोल रिपोर्ट पर है जिसके कारण सोने की मांग में कमी देखने को मिल रही है।
इन वजहों से सोने की कीमत में उछाल
Almondz Global के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार अरोड़ा के मुताबिक, भले ही सोने ने पिछले एक साल में करीब 30% रिटर्न दिया हो, लेकिन हिस्टॉरिकली देखा जाए तो 2025 में भी यह कमोडिटी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। 22 अप्रैल को सोने की कीमत ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई, जो निवेशकों के लिए एक बड़ा संकेत है कि गोल्ड अब सिर्फ ट्रेडिशनल निवेश नहीं, बल्कि मुनाफे का भी देता है। अगर लंबे समय की बात करें, तो 2001 से अब तक सोने ने ऐवरेज 15% सालाना (CAGR) रिटर्न दिया है। यही नहीं, 1995 से सोने का रिटर्न महंगाई दर (Inflation) से भी 2% से 4% ज्यादा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतें आने वाले समय में ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं, क्योंकि दुनिया भर के सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं। इसकी मुख्य वजहें हैं जियोपॉलिटिकल टेंशन, हाई टैरिफ, और अमेरिका में बढ़ती महंगाई की चिंता।
चीन इस समय सबसे तेज़ी से सोना खरीदने वाला देश है। मार्च 2025 तक, चीन के पास 2,292 टन सोने का भंडार है। पिछले तीन सालों में, दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों ने हर साल मिलाकर करीब 1,000 टन सोना खरीदा है (2024 तक के आंकड़ों के अनुसार)। RBI के पास मार्च 2025 में गोल्ड बढ़कर 879 टन तक पहुंच गया है, जो अब तक का रिकॉर्ड लेवल है।
हमारा मानना है कि सेंट्रल बैंकों की मजबूत खरीदारी, गिरती बॉन्ड यील्ड (Treasury Yields) और ग्लोबली अनिश्चिता सोने की मांग को और बढ़ाएंगे। इसी कारण 2025 में भी सोना सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली Assets में बना रह सकता है।
निवेशकों के लिए सलाह है कि वे सोने में Gold ETFs (Exchange Traded Funds) के जरिए निवेश करना जारी रख सकते हैं। ये ETF एक कम लागत वाला और आसान निवेश ऑप्शन है, जिसे शेयर बाजार की तरह खरीदा-बेचा जा सकता है।
आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देशभर में 2 मई को चांदी का दाम नहीं बदला है। 100 ग्राम चांदी का दाम 9800 रुपये पर है। वहीं, 100 ग्राम सिल्वर का रेट 98,000 रुपये पर है। 10 ग्राम चांदी का रेट दिल्ली, कानपुर, लखनऊ और बाकि अन्य शहरों में 980 रुपये पर है।
More From GoodReturns

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?



Click it and Unblock the Notifications