Gold Rate Today: सराफा बाजार में आज यानी महीने के आखिरी सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को 25% टैरिफ का ऐलान किया। जिसके बाद आज भारतीय सराफा बाजार से लेकर शेयर बाजार में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 100180 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 100630 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 91850 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 92250 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 75150 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 75480 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100030 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100180 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100180 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 100180 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 91850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100030 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 97994 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:40 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 73 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 111690 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:40 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 1174 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:41 मिनट तक 3,298.3 डॉलर रही है। इसमें 1.61 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.05 परसेंट के करीब की कमी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:41 मिनट तक 37.25 डॉलर रही है। इसमें 0.42 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 1.09 परसेंट के आस पास कमी की है।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
केडिया एडवाइजरी की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। सोना एक बार फिर $3,290 प्रति औंस के स्तर को पार कर गया। यह उछाल पिछले सत्र की गिरावट के बाद देखने को मिला है। निवेशकों ने अमेरिका की नीतियों और वैश्विक आर्थिक संकेतों पर अपनी नजरें टिकाई रखीं।
ट्रंप ने लगाए नए टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया, भारत और ब्राजील से आने वाले कई उत्पादों पर नया टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसके अलावा तांबे के आयात पर भी शुल्क लगाया गया है और कम कीमत वाले माल पर दी जा रही छूट को खत्म कर दिया गया है। इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में हलचल देखी जा रही है।
फेड ने ब्याज दरें नहीं बदलीं
फेडरल रिजर्व ने अपनी बैठक में ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अभी ब्याज दरों में कटौती करना जल्दबाजी होगी। यानी निकट भविष्य में दरों में कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मजबूत आंकड़े
अमेरिका के ताजा GDP और प्राइवेट जॉब्स के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आए हैं। इन आंकड़ों से बाजार में निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है।
अब नजर आगामी डेटा पर
अब बाजार की निगाहें PCE इंफ्लेशन डेटा, जॉबलेस क्लेम्स और जुलाई की नौकरियों की रिपोर्ट पर हैं। इन आंकड़ों से यह तय होगा कि अमेरिका की आर्थिक सेहत कैसी है और आगे फेड की नीति क्या दिशा लेगी।
More From GoodReturns

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
