Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में सप्ताह के पहले दिन घरेलू मार्केट में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। 9 जुलाई तक यूरोपीय संघ के टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रम्प ने कुछ राहत दी है, जिस वजह से सोने के भाव में नरमी आई है।
सोने और चांदी दोनों बाजार की अस्थिरता के खिलाफ निवेशक पोर्टफोलियो को बचाने के लिए पसंदीदा सुरक्षित निवेश बने हुए हैं।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 97790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 98230 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 89650 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90050 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 73350 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 73680 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97790 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97640 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97640 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 97640 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 89500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97790 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 95796 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:31 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 625 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 98058 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:31 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 4 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 11:33 मिनट तक 3,347.67 डॉलर रही है। इसमें 10.97 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.33 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:33 मिनट तक 33.53 डॉलर रही है। इसमें 0.05 डॉलर की तेजी देखने को मिल रही है। यह 0.16 परसेंट के आस पास की तेजी है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
Kedia Advisory के फाउंडर Ajay Kedia के अनुसार, सोना की कीमत $3,340 प्रति औंस से नीचे गिर गई है, क्योंकि टैक्स का डर कम हो गया है। ट्रंप ने यूरोपीय टैरिफ की आखिरी तारीख बढ़ाई है, जिससे सोने का दाम गिरा है।
एक्सपर्ट ने बताई ये अहम बातें
ट्रेड वार की चिंता कम होने से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश छोड़ना शुरू किया।
ट्रंप ने धमकी दी कि अगर iPhone अमेरिका में नहीं बना तो Apple पर 25% टैरिफ लगेगा।
पिछले हफ्ते सोने में 5% की तेज़ बढ़त हुई थी।
ट्रंप की टैक्स योजना से अगले 10 साल में $3 ट्रिलियन का घाटा हो सकता है।
दरअसल, सोमवार को सोने की कीमत $3,340 प्रति औंस से नीचे आ गई, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोप से आयात पर भारी टैक्स लगाने की आखिरी तारीख को जुलाई 9 तक टाल दिया है। इससे निवेशकों को उम्मीद जगी कि अमेरिका और यूरोप के बीच ट्रेड तनाव थोड़ा कम हो सकता है। इसी वजह से लोगों ने सोने जैसे सुरक्षित निवेश की जगह दूसरी जगहों पर ध्यान देना शुरू किया। हालांकि, ट्रंप ने Apple को चेतावनी दी है कि अगर वह iPhone अमेरिका में नहीं बनाएगी, तो उस पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा।
पिछले हफ्ते सोने में करीब 5% की बढ़त आई थी क्योंकि लोग अमेरिका की नई टैक्स योजना और आर्थिक अनिश्चितता को लेकर चिंतित थे। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की टैक्स योजना से अगले 10 सालों में अमेरिका का घाटा $3 ट्रिलियन तक बढ़ सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
