Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में सोने का दाम में लगातार तीसरे दिन उछाल देखने को मिल रहा है। आज बेंगलुरू में सोने की कीमत एक लाख रुपए को पार कर गई है। गोल्ड अपने हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। गोल्ड रेट में इजाफा आने की वजह ईरान का इजराइल पर हमला भी माना जा रहा है।

इसका असर कई एसेट क्लास पर पड़ता दिख रहा है। गोल्ड और क्रूड ऑयल में जबरदस्त तेजी आई है। वहीं, दुनियाभर के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। आज भारतीय स्टॉक्स मार्केट्स भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने के कारण सोने के रेट नया रिकॉर्ड हाई बना सकती है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 101400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 99280 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 92950 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 91000 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 76050 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 74460 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101400 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 101550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 93100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101400 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 100197 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:54 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 1805 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 106455 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:54 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 570 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 10:56 मिनट तक 3,425.63 डॉलर रही है। इसमें 46.18 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 1.28 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:56 मिनट तक 36.21 डॉलर रही है। इसमें 0.02 डॉलर कि कमी देखने को मिल रही है। यह 0.05 परसेंट के आस पास की गिरावट है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग कि रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में तेज़ उछाल देखने को मिला, जब अमेरिका में एक और कमजोर महंगाई रिपोर्ट सामने आई। इस रिपोर्ट ने संकेत दिया कि फेडरल रिजर्व इस साल के अंत तक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। मई महीने के दौरान अमेरिका में उत्पादक मूल्य मुद्रास्फीति (PPI) लगभग स्थिर रही, जो इस बात का संकेत है कि हालिया टैरिफ (आयात शुल्क) का असर अब तक उपभोक्ताओं और कारोबारों पर कीमतों के रूप में नहीं पड़ा है।
इसी बीच एक और रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के लिए दोबारा आवेदन करने वालों की संख्या बढ़कर दिसंबर 2021 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। यह इस ओर इशारा करता है कि अब अमेरिकी बेरोजगारों को नई नौकरी पाने में ज्यादा समय लग रहा है।
इन आर्थिक संकेतकों के सामने आने के बाद अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड और डॉलर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे सोने की कीमतों को 1.3% तक का लाभ मिला, हालांकि बाद में कुछ मुनाफावसूली के कारण बढ़त थोड़ी कम हो गई।
बाजार के निवेशकों ने अब यह अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक इस साल के अंत तक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। ऐसा होने की स्थिति में सोने जैसे गैर-ब्याजधारी परिसंपत्तियों को लाभ होता है, क्योंकि लोअर रेट्स की स्थिति में इनकी मांग बढ़ती है।
इसके अलावा, भू-राजनीतिक तनावों ने भी सोने को सहारा दिया। अमेरिकी अधिकारियों ने जानकारी दी कि बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास से कुछ कर्मचारियों को हटा लिया गया है, क्योंकि ईरान ने चेतावनी दी थी कि यदि उस पर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर हमला हुआ, तो वह अमेरिका की मध्य-पूर्वी संपत्तियों को निशाना बना सकता है।
अलग से, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि वे आने वाले एक-दो हफ्तों में व्यापारिक साझेदारों के साथ टैरिफ दरें तय करेंगे। यह बयान 9 जुलाई की समयसीमा से पहले आया है, जब अमेरिका को कई देशों पर उच्च शुल्क दोबारा लागू करने हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते की रूपरेखा तय हो गई है, और वर्तमान टैरिफ स्तर कायम रहेंगे।
इन तमाम वैश्विक व्यापारिक अनिश्चितताओं और बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों ने इस साल बाजार में अस्थिरता बढ़ा दी है, जिससे सोना एक बार फिर "सेफ हेवन" यानी सुरक्षित निवेश विकल्प बनकर उभरा है। वर्ष की शुरुआत से अब तक सोने में 29% की तेज़ बढ़त दर्ज की गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!



Click it and Unblock the Notifications