Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: शादी-विवाह का सीजन चल रहा है, ऐसे में सोने और चांदी की कीमत में उथल-पुथल मचा हुआ है। अगर आप बेंगलुरू में सोने में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो आज आपके लिए जरूरी खबर है। बेंगलुरू में मंगलवार को सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है।

जानकारों का कहना है कि ट्रे़ड वॉर के फैक्टर्स से सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव आ रहे है। हालांकि, घरेलू सराफा बाजार में कीमतों में लगातार गिरावट और तेजी दर्ज की जा रही है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 98130 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 97640 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 89950 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 89500 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 73600 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 73230 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98130 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98280 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98280 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 98280 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 90100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98130 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 95670 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:02 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 267 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 97286 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:02 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 717 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 11:04 मिनट तक 3,327.16 डॉलर रही है। इसमें 14.20 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.42 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:04 मिनट तक 33.15 डॉलर रही है। इसमें 0.30 डॉलर की तेजी देखने को मिल रही है। यह 0.90 परसेंट के आस पास की तेजी है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के अनुसार, सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका और ब्रिटेन के बाजार बंद रहने के कारण स्थिर रहा, हालांकि सुबह के कारोबार में धातु में थोड़ी गिरावट आई। यूरोपीय आयोग के व्यापार प्रमुख मारोस सेफकोविक ने ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों के साथ उत्पादक चर्चा की सूचना दी, जिसमें दोनों पक्षों ने व्यापार समझौते के लिए 9 जुलाई की समय सीमा तय करने का टारगेट रखा। यूरोपीय आयात पर प्रस्तावित 50% टैरिफ में देरी करने के ट्रम्प के फैसले ने भी तत्काल चिंताओं को कम कर दिया।
ट्रम्प के कदम ने सुरक्षित पनाहगाह खरीद को कम कर दिया, निवेशक अनिश्चित अमेरिकी व्यापार नीतियों और चल रहे वैश्विक तनाव के बीच सतर्क बने हुए हैं। जर्मनी द्वारा यूक्रेन को रूसी क्षेत्र के अंदर हमला करने की मंजूरी देने से भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ गए हैं, क्रेमलिन ने इस कदम को खतरनाक रूप से उत्तेजक बताया है।
बाजार की घबराहट को बढ़ाते हुए, रूस ने संघर्ष के सबसे बड़े हवाई हमले के बाद यूक्रेन पर लगातार तीसरी रात हवाई हमले किए। इस बीच अप्रैल में हांगकांग के माध्यम से चीन का प्योर सोने का आयात बढ़ गया, जो मार्च से दोगुना से भी अधिक है और मार्च 2024 के बाद से हाई स्तर पर पहुंच गया है। लगातार भू-राजनीतिक अस्थिरता और असमान व्यापार संकेतों का संयोजन सोने की लंबी अपील को कम करता है। आज फोकस यूएस डर्बेल गुड्स ऑर्डर और उपभोक्ता विश्वास डेटा पर रहेगा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications