Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरु में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, सोमवार 22 अप्रैल को बेंगलुरु में जबरदस्त उछाल आया था, लेकिन आज 24 अप्रैल को गिरावट दर्ज की जा रही है। इन दिनों शादी का सीजन शुरू हो गया है सोने के रेट में इतना ज्यादा उतार-चढ़ाव आना गोल्ड खरीदारों के सामने चिंता का विषय बना रहा है।

यूएस-चाइना ट्रेड वॉर में इजाफे और टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के चलते सोना सेफ इनवेस्टमेंट के रूप में देखा जा रहा है। टैरिफ़ और ट्रेड वॉर ने दुनियाभर में जो चिंता पैदा की है उससे सोने की कीमतों ने इस साल कई बार नया रिकॉर्ड बनाया है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 98240 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 98350 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 90050 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90150 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में कमी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 73680 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 73760 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में सोने के दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98240 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 78672 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 78672 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 78672 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 90200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98240 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 95981 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:13 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 1259 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 97622 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:13 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 177 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 11:14 मिनट तक 3,333.53 डॉलर रही है। इसमें 48.17 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 1.47 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:14 मिनट तक 33.42 डॉलर रही है। इसमें 0.15 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.44 परसेंट के आस पास की कमी है।
भारत में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications