Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान-इजरायल में सीजफायर की जानकारी के बाद आज 24 जून को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार की तुलना में आज बेंगलुरू में और ज्यादा सस्ता बिक रहा है गोल्ड।

गोल्ड इस समय अपने ऑलटाइम हाई से नीचे कारोबार कर रहा है। ईरान-इजरायल की लड़ाई के बीच निवेशक सोने में प्रॉफ़िट बुकिंग करते हुए दिख रहे हैं। गोल्ड और क्रूड ऑयल में भी गिरावट देखने को मिल रही है। आज भारतीय शेयर बाजार में हरे निशान के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 99870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 100690 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 91550 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 92300 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 74910 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 75520 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99870 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91550 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100020 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100020 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 100020 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 91700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99870 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91550 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 97898 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:59 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 1490 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 106004 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:59 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 755 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:00 मिनट तक 3,339.74 डॉलर रही है। इसमें 39.79 डॉलर का गिरावट देखने को मिल रहा है। यह 1.19 परसेंट के करीब की कमी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:00 मिनट तक 36.11 डॉलर रही है। इसमें 0.12 डॉलर कि गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.33 परसेंट के आस पास की कमी है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सोने की कीमतों में सोमवार को हल्की बढ़त देखने को मिली। अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हमला करने के बाद निवेशकों ने सुरक्षित विकल्प यानी गोल्ड की ओर रुख किया। इस वजह से सोने की कीमतों में 0.8% तक की बढ़त दर्ज की गई, हालांकि बाद में यह बढ़त कुछ कम हो गई।
अभी तक ईरान की प्रतिक्रिया नरम
फिलहाल ईरान ने इस हमले का कोई बड़ा जवाब नहीं दिया है। माना जा रहा है कि ईरान फिलहाल संयम बरत सकता है क्योंकि वह चीन जैसे देशों को नाराज़ नहीं करना चाहता, जो उसके प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में शामिल है। अगर ईरान की तरफ से कोई कड़ी प्रतिक्रिया नहीं आई, तो फिलहाल सोने की कीमतों में बहुत ज्यादा उछाल की संभावना नहीं है।
रेट कट की उम्मीदों को लग सकता है झटका
अगर तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो इससे महंगाई बढ़ेगी और अमेरिका जैसे देशों में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम हो जाएगी। यह स्थिति गोल्ड के लिए थोड़ी नकारात्मक हो सकती है क्योंकि सोना ब्याज नहीं देता, और महंगे ब्याज दर वाले माहौल में उसकी चमक थोड़ी फीकी पड़ती है।
सोना अब भी रिकॉर्ड के करीब
बता दें कि इस साल सोना लगभग 30% चढ़ चुका है और अप्रैल में बने रिकॉर्ड हाई से सिर्फ $125 प्रति औंस नीचे ट्रेड कर रहा है। यानी बाजार में अब भी गोल्ड को लेकर अच्छा माहौल बना हुआ है।
More From GoodReturns

25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट

Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स

Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!

Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी

Gold Price Outlook: क्या दिवाली तक ₹1.55 लाख पहुंचेगा सोना? जानिए Expert की बड़ी भविष्यवाणी

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?



Click it and Unblock the Notifications