Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बेंगलुरू वालों के लिए खुशखबरी आई है। आज यहां सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, बीते हफ्ते कई बार गोल्ड रेट में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। गोल्ड अपने हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। सोने के दाम में बदलाव की वजह ईरान का इजराइल पर हमला भी माना जा रहा है।

इसका असर कई एसेट क्लास पर पड़ता दिख रहा है। गोल्ड और क्रूड ऑयल में जबरदस्त तेजी आई है। वहीं, दुनियाभर के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। आज भारतीय स्टॉक्स मार्केट्स भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने के कारण सोने के रेट नया रिकॉर्ड हाई बना सकती है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 101510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 101680 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 93050 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 93200 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 76160 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 76260 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101660 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101510 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101510 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 101510 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 93050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101660 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 100082 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:08 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 194 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 106400 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:08 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 93 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 11:10 मिनट तक 3,423.55 डॉलर रही है। इसमें 9.92 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.29 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:10 मिनट तक 36.25 डॉलर रही है। इसमें 0.06 डॉलर कि कमी देखने को मिल रही है। यह 0.17 परसेंट के आस पास की गिरावट है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग कि रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेज़ी आई जब इज़राइल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों और सैन्य नेताओं को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। इस हमले के बाद यह डर बढ़ गया कि इज़राइल और ईरान के बीच जारी तनाव किसी बड़े युद्ध में न बदल जाए। सोने की कीमतों में 1.8% तक की बढ़ोतरी देखी गई, हालांकि बाद में थोड़ी गिरावट आई।
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक "खतरा" खत्म नहीं हो जाता। दूसरी ओर, ईरान ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और इज़राइल की ओर कई ड्रोन भेजे।
अमेरिका का नहीं था इस हमले में हाथ
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के मुताबिक, इस हमले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी। लेकिन ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका को भी जवाब देगा।
डॉलर और ब्याज दरों में उम्मीद से जुड़े असर
इससे पहले अमेरिकी महंगाई और नौकरियों से जुड़े कमजोर आंकड़ों के बाद यह उम्मीद जताई जा रही थी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरें घटा सकता है। इससे भी सोने की कीमतों को सहारा मिला है। सोना इस साल अब तक 30% तक महंगा हो चुका है।
More From GoodReturns

25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स

Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!

Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी

Gold Price Outlook: क्या दिवाली तक ₹1.55 लाख पहुंचेगा सोना? जानिए Expert की बड़ी भविष्यवाणी

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications