Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में एक बार फिर सोने और चांदी के रेट अपडेट हो गए हैं। आज बुधवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, एक दिन पहले तेजी दर्ज की गई थी।
अमेरिका ने चीन से आने वाली वस्तुओं पर ड्यूटी बढ़ाने की योजना को 90 दिन के लिए स्टॉप कर दिया है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबारी तनाव को कम कर सकता है। गोल्ड रेट में बदलाव के पीछे अमेरिका और चीन के बीच व्यापार संबंधों में नरमी देखने को मिल रही है।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 96060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 96600 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 88050 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88550 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 72040 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72450 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 96060 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 88050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 96210 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 88200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 96210 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 88200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 96210 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 88200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 96060 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 88050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 93340 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:16 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 307 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 96347 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:16 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 420 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 11:19 मिनट तक 3,229.82 डॉलर रही है। इसमें 14.38 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.44 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:19 मिनट तक 32.71 डॉलर रही है। इसमें 0.22 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.67 परसेंट के आस पास की गिरावट है।
सोने के भाव पर एक्सपर्ट का बयान
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वीपी कमोडिटीज राहुल कालंत्री के अनुसार, बुलियन मार्केट में सोमवार की गिरावट के बाद सोना और चांदी इंटरनेशनल मार्केट में मंगलवार को वापस चढ़े। इसकी वजह अमेरिका में अप्रैल महीने की महंगाई के आंकड़े रहे, जो उम्मीद से कम रहे। इन्फ्लेशन रेट 2.3% रहा, जिससे अब यह उम्मीद बढ़ गई है कि अमेरिका का केंद्रीय बैंक (फेड) आने वाले समय में ब्याज दरें घटा सकता है।
हालांकि, अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर एक अस्थायी सहमति बनने से सोने की सुरक्षित निवेश की मांग थोड़ी कम हुई, लेकिन ETF (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स) में भारी खरीदारी ने बाजार में मजबूती दी है। इसके अलावा, चीन से सोने की मांग अधिक देखने को मिली, जिससे पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा 115 टन सोने की खरीद ETF में हुई है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications