Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। आज यहां 22 कैरट 10 ग्राम सोने के भाव में सीधे 2000 रुपए की कमी आई है। सोने के खरीदारों के लिए ये खबर फायदेमंद हो सकती है। ठीक अक्षय तृतीया के दूसरे दिन सोने के भाव में इतनी ज्यादा गिरावट आना निवेशकों के लिए अच्छा माना जा सकता है।

अगर बीते कुछ दिनों पर नजर डालें तो गोल्ड ने इतिहास रचते हुए एक लाख रुपए को पार कर दिया था। हालांकि, सुकून की बात ये है कि आज महीने के पहले दिन ही सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप आज गोल्ड खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं क्या है नई सोने की कीमत।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से सोने के दाम में भारी बदलाव देखने को मिला है। चीन और फेड चेयरमैन के लेकर दिए गए उनके बयान के बाद सोने के दाम अचानक से गिर गए।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 96730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 97910 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 87750 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 89750 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में कमी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 71800 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 73440 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में सोने के दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95730 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95880 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95880 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 95880 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 87900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95730 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
मिस्ड कॉल के जरिए कैसे चेक करें गोल्ड प्राइस?
आप खुद भी सोने की ताजा कीमतों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करने की जरुरत है। IBJA की ओर से जारी नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर भी आप 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड के रेट का पता लगा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते हीं आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड रेट की जानकारी दी रहेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
