Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में इन दिनों सोने के कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शनिवार 28 जून को एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा रही है। ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर एग्रीमेंट के बाद से सोने के भाव में गिरावट का असर देखने को मिल रहा है। गोल्ड इस समय अपने ऑलटाइम हाई से नीचे कारोबार कर रहा है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 97420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 98020 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 89850 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 89850 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 73020 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 73520 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97420 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89300 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97570 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97570 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 97570 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 89450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97420 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89300 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी देखी जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है अमेरिका की मध्यस्थता से इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव में आई ढील। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों से दोनों देशों के बीच एक अस्थायी समझौता हुआ है, जिसे अभी तक निभाया जा रहा है।
अब जब इज़राइल और ईरान के बीच हालात कुछ सामान्य होते दिख रहे हैं, तो सोने में सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग में कमी आई है। आमतौर पर जब दुनिया में तनाव बढ़ता है तो निवेशक सोने की ओर भागते हैं, लेकिन अभी ऐसा नहीं हो रहा। यही कारण है कि सोने के भाव पिछले कुछ हफ्तों से थमे हुए हैं।
हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी भी दी है कि यह शांति अस्थायी हो सकती है और लड़ाई कभी भी फिर से शुरू हो सकती है। लेकिन इस समय अमेरिका और ईरान के अधिकारियों की अगले हफ्ते होने वाली बैठक पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अगर वहां से कोई सकारात्मक संकेत आता है तो सोने में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications