Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में आज यानी 12 मई को सराफा बाजार में सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिका और चीन के बीच में हुई ट्रेड डील की वजह से भी वैश्विक कारोबारी क्षेत्र में थोड़ा फायदा मिल सकता है। ट्रेड वॉर कम होने से काफी फायदा मिल सकता है।

बीते कई दिनों से बेंगलुरू में सोने और चांदी की कीमत में जबरदस्त उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इन दिनों शादी विवाह का सीजन चल रहा है सोने के रेट में कमी आना खरीदारों के लिए फायदेमंद हो सकता है। दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितताएं, जैसे युद्ध, मंदी की आशंकाएं और मुद्रास्फीति, निवेशकों को सुरक्षित विकल्प की ओर अपना रुख कर रहे हैं।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 98680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 96880 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 88800 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90450 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 72660 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 74010 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 96880 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 88800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97030 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 88950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97030 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 88950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 97030 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 88950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 96880 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 88800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
सोने की कीमत गिरने के ये हैं कारण
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है, क्योंकि जेनेवा में अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार्ता में सही साबित हुई है। इससे निवेशकों की चिंता थोड़ी कम हुई और सोने की मांग घट गई है।
इस वीकेंड स्विट्जरलैंड में अमेरिकी और चीनी अधिकारियों की मुलाकात हुई थी जहां दोनों देशों के बीच टैरिफ पर बातचीत हुई। अब तक दोनों देश एक-दूसरे पर 100% से ज्यादा टैक्स लगा चुके हैं। लेकिन इस बार की बातचीत सही साबित रही है और आने वाले समय में टैरिफ में और कमी आ सकती है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 95639 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:19 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 2566 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 96222 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:19 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 507 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 11:20 मिनट तक 3,271.19 डॉलर रही है। इसमें 55.11 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 1.67 परसेंट के करीब की कमी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:20 मिनट तक 32.84 डॉलर रही है। इसमें 0.11 डॉलर की तेजी देखने को मिल रही है। यह 0.33 परसेंट के आस पास की तेजी है।


Click it and Unblock the Notifications