Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, बीते शनिवार को भी सोने की कीमत में कमी देखने को मिली थी।
अमेरिका की कमजोर आर्थिक स्थिति और वैश्विक राजनीतिक घटनाक्रमों का असर अब सोने की कीमतों पर भी साफ नजर आने लगा है। हाल के कुछ आर्थिक आंकड़े अमेरिका की धीमी आर्थिक स्पीड को दर्शा रहे हैं, जिससे निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा है और इसकी सीधी छाया सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर पड़ी है।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 97690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 97970 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 89550 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 89800 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 73270 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 73480 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97690 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89550 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97840 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97840 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 97840 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 89700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97690 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89550 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 96518 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:03 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 518 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 105417 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:03 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 42 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 11:04 मिनट तक 3,312.05 डॉलर रही है। इसमें 0.44 डॉलर का उछाल को मिल रहा है। यह 0.01 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:04 मिनट तक 36.06 डॉलर रही है। इसमें 0.08 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.23 परसेंट के आस पास की तेजी है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही और यह 13 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, वहीं प्लेटिनम की कीमतें भी 2022 की शुरुआत के बाद सबसे ऊंचे मुकाम पर पहुंच गईं। दोनों औद्योगिक धातुओं की कीमतों में यह उछाल ऐसे समय में आया है जब निवेशक औद्योगिक मांग और आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते कीमती धातुओं की ओर रुख कर रहे हैं। गुरुवार को दोनों धातुओं में 4% से अधिक की तेज़ी देखी गई थी, जिसके बाद शुक्रवार को भी तेजी का सिलसिला जारी रहा।
हालांकि, सोना थोड़ा फिसला क्योंकि अमेरिका में अपेक्षा से बेहतर नौकरियों के आंकड़े आने के बाद बॉन्ड यील्ड और डॉलर मजबूत हुए। इससे यह संकेत मिला कि फेडरल रिज़र्व शायद इस साल दो बार ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा।
चांदी और प्लेटिनम अक्सर सोने के साथ चलती हैं, जिसे भू-राजनीतिक अस्थिरता के समय में सुरक्षित निवेश माना जाता है। इस साल अब तक सोना 26% तक चढ़ चुका है, खासतौर पर अमेरिका के नेतृत्व वाले व्यापारिक चार्ज युद्ध और केंद्रीय बैंकों की आक्रामक खरीदारी के चलते। चांदी और प्लेटिनम जो अब तक पीछे चल रहे थे, अब तेजी से बढ़ रहे हैं, इस साल अब तक चाँदी 25% और प्लेटिनम 29% की बढ़त दर्ज कर चुके हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
