Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में इस हफ्ते के शुरुआत से ही सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। आज एक बार फिर शुक्रवार को सोने के दाम फिसल गए हैं। ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर एग्रीमेंट के बाद से सोने के भाव में गिरावट का असर देखने को मिल रहा है।
गोल्ड इस समय अपने ऑलटाइम हाई से नीचे कारोबार कर रहा है। आज भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन हरे निशान के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 98020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 98950 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 89850 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90700 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 73520 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 74210 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98020 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98170 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98170 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 98170 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 90000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98020 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 96025 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:30 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 1062 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 106285 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:30 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 470 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:32 मिनट तक 3,294.22 डॉलर रही है। इसमें 39.29 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 1.18 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:32 मिनट तक 36.48 डॉलर रही है। इसमें 0.22 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.59 परसेंट के आस पास की गिरावट है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी देखी जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है अमेरिका की मध्यस्थता से इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव में आई ढील। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों से दोनों देशों के बीच एक अस्थायी समझौता हुआ है, जिसे अभी तक निभाया जा रहा है।
अब जब इज़राइल और ईरान के बीच हालात कुछ सामान्य होते दिख रहे हैं, तो सोने में सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग में कमी आई है। आमतौर पर जब दुनिया में तनाव बढ़ता है तो निवेशक सोने की ओर भागते हैं, लेकिन अभी ऐसा नहीं हो रहा। यही कारण है कि सोने के भाव पिछले कुछ हफ्तों से थमे हुए हैं।
हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी भी दी है कि यह शांति अस्थायी हो सकती है और लड़ाई कभी भी फिर से शुरू हो सकती है। लेकिन इस समय अमेरिका और ईरान के अधिकारियों की अगले हफ्ते होने वाली बैठक पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अगर वहां से कोई सकारात्मक संकेत आता है तो सोने में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications