Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में सोने की कीमत थमने का नाम नहीं ले रही है, लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बुधवार को अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर दुविधा और ग्लोबल आर्थिक चिंता बढ़ने से लोगों ने सुरक्षित निवेश जैसे सोना खरीदना शुरू कर दिया।
शादी का सीजन चल रहा है। अगर ऐसे समय में आप सोना चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह खबर जरूरी है।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 99170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 99060 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 90900 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90800 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 74380 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 74300 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99170 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99320 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99320 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 99320 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 91050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99170 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 96818 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:39 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 293 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 101320 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:39 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 104 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 11:41 मिनट तक 3,351.51 डॉलर रही है। इसमें 0.75 डॉलर की गिरावट को मिल रही है। यह 0.02 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:41 मिनट तक 34.42 डॉलर रही है। इसमें 0.06 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.14 परसेंट के आस पास की गिरावट है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई क्योंकि अमेरिकी डॉलर में मजबूती देखने को मिली है। यह गिरावट उस वक्त आई है जब इस हफ्ते के आखिर में आने वाले अमेरिकी लेबर डेटा का बाजार को इंतजार है, जो फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे।
सोमवार को सोने में चार हफ्तों की सबसे बड़ी उछाल के बाद मंगलवार को इसकी कीमतों में करीब 1.4% की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका की मई महीने की एंप्लायमेंट रिपोर्ट और अन्य जॉब डेटा शुक्रवार को जारी होंगे। इस बीच, बाजार अमेरिका की ट्रेड टॉक पर भी नजर बनाए हुए है। हालांकि, इस साल अब तक सोना 27% से ज्यादा बढ़ चुका है।
निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं क्योंकि ट्रेड वॉर से जुड़े जोखिम लगातार बढ़ रहे हैं और सॉल्यूशन की उम्मीदें कमजोर पड़ती दिख रही हैं। चीन ने अमेरिका पर हालिया युद्धविराम को गंभीर रूप से कमजोर करने का आरोप लगाया है, वहीं EU(European Union) ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने टैरिफ की धमकी पर अमल करते हैं तो वे भी जवाबी कदम उठाएंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
