Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। भारत-पाकिस्तान टेंशन, चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर के कारण सोने के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। हालांकि, अब सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है।
पिछले महीने में ही गोल्ड एक लाख रुपए को पार कर गया था, लेकिन उसके बाद ही सोने के रेट में काफी गिरावट आई है। सोना अपने रिकॉर्ड हाई से 8 हजार रुपए तक सस्ता हो गया है। उसी कड़ी में आज एक बार फिर सोने के दाम सस्ते हो गए है।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 93930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 96060 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 86100 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88050 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 70450 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72040 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 93330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 86100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 94080 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 86250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 94080 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 86250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 94080 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 86250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 93330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 86100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 91104 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:31 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 1161 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 94281 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:31 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 1185 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 11:32 मिनट तक 3,229.82 डॉलर रही है। इसमें 14.38 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.44 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:32 मिनट तक 32.71 डॉलर रही है। इसमें 0.22 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.67 परसेंट के आस पास की गिरावट है।
सोने के भाव पर एक्सपर्ट का बयान
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, सोना कल के सेशन में फिसल गया था और इस हफ्ते की शुरुआत से ही इसकी गिरावट जारी रही है। इसकी बड़ी वजह ये रही कि अमेरिका और चीन ने एक-दूसरे पर लगाए गए भारी टैरिफ कम करने का फैसला किया है और 90 दिनों के लिए एक समझौता किया है, जिससे दोनों देशों के बीच चल रहा ट्रेड वॉर कुछ हद तक शांत हो गया है।
अमेरिका और चीन ने पिछले महीने एक-दूसरे पर भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जिससे ग्लोबल तनाव बढ़ गया था। लेकिन अब दोनों देशों ने टैक्स को 115% तक घटा दिया है और 90 दिनों के लिए राहत दी है, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर, चीन में सोने की मांग लगातार बढ़ रही है, खासकर अब लोग ज़ेवरों के बजाय निवेश के रूप में सोना खरीद रहे हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय हालात अस्थिर हैं।
डॉलर इंडेक्स फिलहाल मजबूत बना हुआ है और 101 के नीचे चल रहा है। USDINR यानी डॉलर-रुपया की कीमत फिर से बढ़कर 85 से ऊपर पहुंच गई है।
हाल ही में अमेरिका का महंगाई डेटा उम्मीद से कम आया है और अब बाजार की नजर आज आने वाले PPI, रिटेल सेल्स और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े आंकड़ों पर रहेगी। अगर ये आंकड़े भी कमजोर आते हैं, तो इससे सोने की कीमतों को सहारा मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications