Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: शादी का सीजन चल रहा है। अगर ऐसे समय में आप सोना चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह खबर जरूरी है। सोना चांदी की कीमतों में गिरावट आने के बाद फिर तेजी से उथल-पुथल हुआ है। बेंगलुरु में जून महीने में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 99060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 98840 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 90800 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90600 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 74300 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 74130 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99060 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99060 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99060 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 99060 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 90800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99060 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 96700 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:15 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 224 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 100352 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:15 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 659 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 11:16 मिनट तक 3,360.61 डॉलर रही है। इसमें 12.92 डॉलर का उछाल गिरावट को मिल रहा है। यह 0.38 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:18 मिनट तक 34.19 डॉलर रही है। इसमें 0.36 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 1.07 परसेंट के आस पास की गिरावट है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
सोने की कीमत इस समय $3,300 के ऊपर टिकी हुई है, लेकिन इसमें कोई खास तेजी या गिरावट का रुख नहीं दिख रहा है। बाजार फिलहाल टैरिफ (आयात शुल्क) बढ़ाने की खबरों और कमजोर भू-राजनीतिक माहौल को लेकर सावधान बना हुआ है। अमेरिका में अप्रैल महीने की महंगाई (core PCE) सिर्फ 2.5% रही, जो उम्मीद के मुताबिक थी और मार्च के मुकाबले थोड़ी कम थी (मार्च में 2.7% थी)। इससे उम्मीद बढ़ी है कि अमेरिका का सेंट्रल बैंक (फेडरल रिजर्व) आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। अब बाजार जुलाई में दरें घटने की 25% संभावना और 2025 में दो बार कटौती की 70% संभावना मान रहा है।
भू-राजनीतिक मोर्चे पर व्यापार समझौते के उल्लंघन के आरोपों से तेज हुए यूएस-चीन घर्षण और रूसी परिसंपत्तियों पर यूक्रेन द्वारा नए सिरे से ड्रोन हमलों ने सुरक्षित-पनाह बोलियों को बढ़ा दिया है, हालांकि यूएस-चीन वार्ता को फिर से शुरू करने पर अस्थायी आशावाद द्वारा फायदा सीमित था। तकनीकी रूप से सोने को $3,434-3,465 का दोबारा परीक्षण करने के लिए निर्णायक रूप से $3,372 को पार करना होगा, जबकि समर्थन बना हुआ है। $3,280. शुक्रवार का एनएफपी निर्णायक है।
170K से ऊपर का आंकड़ा डॉलर को मजबूत कर सकता है और सोने को वापस $3,280 की ओर धकेल सकता है, जबकि 100K से नीचे का प्रिंट $3,365 से ऊपर की रैली को ट्रिगर कर सकता है क्योंकि दर-कटौती की उम्मीदें गहरी होती हैं। तब तक, सोना संभवतः $3,280- $3,365 बैंड के भीतर कारोबार करता है, जिसमें पॉवेल की टिप्पणियों और ISM सेवाओं के आंकड़ों पर मध्य सप्ताह में अस्थिरता बढ़ जाती है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications