Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में सप्ताह के पहले दिन सोने ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि, बीते कई दिनों से यहां सोने की कीमत में गिरावट और स्थिरता बनी हुई थी। हाल ही में वैश्विक और घरेलू कारकों के मिश्रण के कारण सोने की कीमतों में उछाल आया है।

दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितताएं, जैसे युद्ध, मंदी की आशंकाएं और मुद्रास्फीति, निवेशकों को सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर धकेल रही हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में, स्थिर ब्याज दरों और कमज़ोर डॉलर ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में वृद्धि में योगदान दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से सोने के दाम में भारी बदलाव देखने को मिला है। चीन और फेड चेयरमैन के लेकर दिए गए उनके बयान के बाद सोने के दाम अचानक से गिर गए।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 96730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 95510 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 87750 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 87550 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 71800 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 71640 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में सोने के दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95730 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95880 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95880 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 95880 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 87900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95730 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 93100 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:49 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 463 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 93130 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:49 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 159 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 10:51 मिनट तक 3,259.32 डॉलर रही है। इसमें 17.50 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.54 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:51 मिनट तक 32.27 डॉलर रही है। इसमें 0.26 डॉलर की तेजी देखने को मिल रही है। यह 0.82 परसेंट के आस पास की तेजी है।
निर्मल बंग सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा
आज अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। हमें उम्मीद है कि भारतीय बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतें सीमित दायरे में या थोड़ी अधिक रहेंगी, क्योंकि सोने की कीमतों में तेजी आई है, इस साल लगातार दो साप्ताहिक गिरावट के बाद क्योंकि निवेशक इस सप्ताह फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों पर निर्णय लेने से पहले वैश्विक व्यापार और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के अनिश्चित परिदृश्य पर विचार कर रहे हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications