Aaj Sone Chandi Ka Bhav: सराफा बाजार में सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन आज 5 मार्च को तेजी देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में भी सोने के दाम में उछाल आया है। वहीं, चांदी की कीमत आज नहीं बदली है। 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम के दाम में आज 55 रुपये की तेजी आई है। सोने या चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो आज के लेटेस्ट रेट चेक करना आपके लिए जरूरी है।

आज ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत है इतनी (Gold Price Today)
आज 5 मार्च को लगातार तीसरे दिन ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम में बढ़त देखने को मिल रही है। आज कॉमेक्स पर सोने का रेट 0.06% चढ़कर 2,922.30 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले कॉमेक्स पर 28 फरवरी को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टैरिफ पॉलिसी में बदलाव किया है जिसकी वजह से ट्रेड वॉर की संभावना बढ़ गई है। कमजोर डॉलर और निवेशकों के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है जिसकी वजह से मंगलवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी।
आज 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Rates News)
आज 5 मार्च को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 550 रुपये उछलकर 80,800 पर आ गई है। जबकि 4 मार्च को 80,250 रुपये पर थी। आज 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट 5500 रुपये चढ़कर 8,08, 000 रुपये पर है।
आज कानपुर से लेकर दिल्ली तक सोने का रेट क्या है? (Gold Prices Statewise)
आज कानपुर में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का रेट 8080 रुपये पर है। दिल्ली में भी 8080 पर 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत है।
वहीं, पटना, अहमदाबाद, इंदौर में आज सोने का दाम 8070 रुपये पर है। पुणे और कोलकाता में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 8065 रुपये पर है।
24 कैरेट सोने का दाम इतने रुपये पर पहुंचा (24K Gold Rate)
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का दाम आज 600 रुपये उछलकर 87,530 रुपये पर है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 6000 रुपये चढ़कर 8,81,300 रुपये पर है। 4 मार्च को 8,75,300 रुपये पर थी।
नई दिल्ली में 24 कैरेट का ये है रेट (Aaj Sone Ka Bhav)
दिल्ली में आज 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 8813 रुपये पर है। लखनऊ और कानपुर में भी 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का भाव 8813 रुपये पर है। वहीं, कोलकाता और गुवाहाटी में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का रेट 8798 रुपये पर है।
आज 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट आज 450 रुपये उछलकर 66,110 रुपये पर है। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 4500 रुपये चढ़कर 6,61,100 रुपये है।
आज चांदी का क्या है लेटेस्ट दाम? (Silver Latest Price Today)
आज चांदी का रेट सराफा बाजार में आज नहीं बदला है। आज 100 ग्राम चांदी का दाम 9800 रुपये पर है और 1 किलोग्राम चांदी का भाव 98000 रुपये पर आ गया है। इससे पहले यानी 4 मार्च को 1 किलोग्राम चांदी के दाम 1000 रुपये की उछाल आई थी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications