Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज बुधवार को लगातार तीसरे दिन उछाल देखने को मिल रहा है। सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 26 रुपये उछल गया है। बुधवार को सोने की कीमतों में फिर बढ़त देखने को मिल रही है। अमेरिका-चीन ट्रेड को लेकर अनसर्टेनिटी और ग्लोबल इकोनॉमी को देखते हुए निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की तरफ रुख किया है, जिससे सोने की मांग बढ़ी। इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी ने भी सोने की कीमतों को सहारा दिया है। सराफा बाजार में सोने की कीमत आज कितनी है, आइए जानते हैं।

आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव (Gold Rate Today 4 June)
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव सराफा बाजार में 260 रुपये चढ़कर 99,320 रुपये पर आ गया है। इससे पहले मंगलवार को 99,060 रुपये पर था। वहीं, 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 2,600 रुपये चढ़कर 9,93,200 रुपये पर है। इससे पहले 3 जून को 9,90,600 रुपये पर था।
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड की कीमत (22K Gold price)
सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 100 रुपये चढ़कर 91,050 रुपये पर है। इससे पहले 90,950 रुपये पर था। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 1000 रुपये चढ़कर 9,10,500 पर आ गया है। इससे पहले 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 9,10,500 रुपये पर आ गई थी।
सराफा बाजार में 18 कैरेट का लेटेस्ट गोल्ड रेट
18K प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 800 रुपये चढ़कर 7,45,000 रुपये पर आ गया है। सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने का दाम कल मंगलवार को 74,500 रुपये पर था। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 800 रुपये चढ़कर 7,45,000 रुपये पर है। इससे पहले 7,44,200 रुपये पर था।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई क्योंकि अमेरिकी डॉलर में मजबूती देखने को मिली है। यह गिरावट उस वक्त आई है जब इस हफ्ते के आखिर में आने वाले अमेरिकी लेबर डेटा का बाजार को इंतजार है, जो फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे। सोमवार को सोने में चार हफ्तों की सबसे बड़ी उछाल के बाद मंगलवार को इसकी कीमतों में करीब 1.4% की गिरावट दर्ज की गई।
अमेरिका की मई महीने की एंप्लायमेंट रिपोर्ट और अन्य जॉब डेटा शुक्रवार को जारी होंगे। इस बीच, बाजार अमेरिका की ट्रेड टॉक पर भी नजर बनाए हुए है।
हालांकि, इस साल अब तक सोना 27% से ज्यादा बढ़ चुका है। निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं क्योंकि ट्रेड वॉर से जुड़े जोखिम लगातार बढ़ रहे हैं और सॉल्यूशन की उम्मीदें कमजोर पड़ती दिख रही हैं।
चीन ने अमेरिका पर हालिया युद्धविराम को गंभीर रूप से कमजोर करने का आरोप लगाया है, वहीं EU(European Union) ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने टैरिफ की धमकी पर अमल करते हैं तो वे भी जवाबी कदम उठाएंगे।
पिछले हफ्ते, गोल्डमैन सैक्स ने निवेशकों को सुझाव दिया कि वे लॉन्ग टर्म निवेश के लिए सोने और तेल को चुने, क्योंकि सोना महंगाई से बचाव और अमेरिका की संस्थागत विश्वसनीयता को लेकर बढ़ती चिंता के बीच एक सुरक्षित ऑप्शन बनकर उभरा है। वहीं, तेल की कीमतों में सप्लाई से जुड़ी रुकावटों के चलते भी बढ़ोतरी संभव है।
सराफा बाजार में चांदी के रेट में भी तेजी देखने को मिल रही है। लगातार तीसरे दिन चांदी का दाम उछल गया है।
चांदी का लेटेस्ट दाम हुआ इतना
चांदी के रेट में इस हफ्ते सोमवार से तेजी देखने को मिल रही है। 100 ग्राम चांदी का रेट 190 रुपये चढ़कर 10,200 रुपये पर आ गई है। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का लेटेस्ट रेट 1900 रुपये उछलकर 1,02,000 रुपये पर आ गया है।
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
