Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने का दाम आज सोमवार को लुढ़क गया है। 23 जून से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में सोना सोमवार को शुरुआती गिरावट से संभलकर थोड़ा चढ़ता दिखा। इसकी वजह डॉलर में कमजोरी रही। इससे पहले, सोना एक महीने से ज्यादा के निचले स्तर तक फिसल गया था।

दरअसल, अमेरिका और चीन के बीच तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश (Safe Haven) गोल्ड में निवेश की मांग घटी है। लेकिन डॉलर कमजोर होते ही सोने को सपोर्ट मिला और इसकी कीमतों में हल्की तेजी आई। सराफा बाजार में सोने और चांदी का दाम कितना हो गया है, ये आप फटाफट चेक कर सकते हैं।
आज 24 कैरेट सोने का भाव
सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 1600 रुपये गिरकर 9,74,100 रुपये पर आ गया है। इससे पहले रविवार को 9,75,700 रुपये पर है। वहीं, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट 160 रुपये गिर गया है। ऐसे में कीमत 97,410 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 97,570 रुपये पर थी।
22 कैरेट सोने की कीमत हुई इतनी
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 150 रुपये फिसलकर 89,300 रुपये पर गया है। इससे पहले 89,450 रुपये पर आ गई थी। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 8,93,000 रुपये पर है जबकि रविवार को 8,94,500 रुपये पर था।
एक्सपर्ट की सोने पर राय
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च में सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा सोने की कीमतें 6 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। इसकी वजह यह है कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड टेंशन कुछ कम हुआ है, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (जैसे सोना) छोड़कर जोखिम वाले निवेश की तरफ रुख किया।
इसके अलावा, ईरान और इजरायल के बीच 12 दिन की लड़ाई के बाद सीजफायर फिलहाल बरकरार है। अमेरिका और चीन के बीच रेयर मिनिरल और मैग्नेट्स की सप्लाई को लेकर चल रही परेशानी भी सुलझा ली गई हैं। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ट्रंप प्रशासन बाकी देशों के साथ भी ट्रेड समझौते 1 सितंबर 'लेबर डे' तक पूरा कर सकता है।
वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा के साथ ट्रेड टॉक अचानक रोक दी है। उनका कहना है कि कनाडा ने अमेरिकी टेक कंपनियों पर टैक्स लगाकर सीधा हमला किया है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि वह अगले हफ्ते कनाडा पर नए टैरिफ लगा सकते हैं। ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के गवर्नर पॉवेल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति को फेड चेयरमैन नहीं बनाएंगे जो ब्याज दरें कम नहीं करेगा। साथ ही, अमेरिकी सीनेट में ट्रंप का टैक्स कट और खर्च बढ़ाने वाला बड़ा बिल भी मंजूरी की तरफ बढ़ रहा है।
इस हफ्ते की बड़ी बातों में फेड चेयरमैन पॉवेल का रुख, बड़े देशों के PMI (इकोनॉमिक हेल्थ) आंकड़े और लेबर मार्केट से जुड़े डाटा भी फोकस रहेगा। यह हफ्ता अमेरिका में छुट्टियों वाला है क्योंकि 4 जुलाई को अमेरिकी बाजार बंद रहेंगे।
18K सोने का लेटेस्ट भाव
आज 30 जून को 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 120 रुपये गिरकर 73,070 रुपये पर आ गया है। एक दिन पहले 73,190 रुपये पर था। वहीं, 18K गोल्ड रेट 1200 रुपये फिसलकर 7,30,700 रुपये पर है। इससे पहले सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 7,31,900 रुपये पर था।
चांदी की कीमत हुई इतनी
आज चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज 100 ग्राम चांदी की कीमत 10 रुपये गिरकर 10,770 रुपये पर आ गई है और एक दिन पहले 10,780 रुपये पर थी। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का भाव 100 रुपये फिसलकर 1,07,700 रुपये पर है। एक दिन पहले 1,07,800 रुपये पर थी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications