Gold Rate Today: पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सराफा बाजार में आज गुरुवार को सोने का भाव फिसल गया है। जबकि बुधवार को सोने का दाम नहीं बदला था। आज 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 44 रुपये गिर गई है। ग्लोबल मार्केट में भी सोने का दाम लुढ़क गया है। सोने की कीमत एक हफ्ते से ज्यादा के निचले स्तर पर पहुंच गई।

इसकी वजह यह रही कि एक यूएस फेडरेल कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के "लिबरेशन डे" टैरिफ को रोक दिया, जिससे सोने में निवेश थोड़ा कम हो गया है। साथ ही, मजबूत डॉलर ने भी सोने पर दबाव बनाया है। सराफा बाजार में सोने की कीमत आज क्या है, ये आप फटाफट चेक कर सकते हैं।
24 कैरेट सोने की कीमत हुई इतनी
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव आज 440 रुपये गिरकर 97,190 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 97,630 रुपये पर थी। 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 4400 रुपये फिसलकर 9,71,900 रुपये पर आ गया है। वहीं, 28 मई को 9,76,300 रुपये पर 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत थी।
22K सोने का भाव
22 कैरेट सोने का भाव आज 400 रुपये गिरकर 89,100 रुपये पर आ गया है। वहीं, 100 ग्राम का रेट 4000 रुपये फिसलकर 8,91,000 रुपये पर है। एक दिन पहले 22 कैरेट गोल्ड का दाम 89,500 रुपये पर था और 100 ग्राम की कीमत 8,95,000 रुपये पर था।
22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड का भाव अलग-अलग शहरों में हुआ इतना
- लखनऊ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 9719 रुपये पर आ गई है।
- कानपुर में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 9719 रुपये पर है।
- दिल्ली में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 9719 रुपये पर है।
- मेरठ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 9719 रुपये पर है।
- कोलकाता में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 9704 रुपये पर है।
18 कैरेट सोने का लेटेस्ट दाम
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 330 रुपये गिरकर 72,900 रुपये पर आ गया है। वहीं, आज सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 3300 रुपये गिरकर 7,29,000 रुपये पर है। इससे पहले 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 73,230 रुपये पर था और 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 7,32,300 रुपये पर थी।
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह
निर्मल बांग सिक्योरिटीज के अनुसार, बुधवार को लगातार दो दिन की गिरावट के बाद सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाजार फिलहाल डेटा के इंतजार में है। सोना जहां दिन की शुरुआत में 0.7% तक चढ़ा, वहीं बाद में 0.3% तक फिसल गया। इस दौरान डॉलर में उतार-चढ़ाव रहा और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड्स में बढ़ोतरी दर्ज हुई।
निवेशक वॉशिंगटन और ब्रसेल्स के बीच बेहतर होते व्यापारिक रिश्तों पर नजर बनाए हुए हैं। यूरोपीय संघ के व्यापार प्रमुख, मारोस शेफकोविक ने कहा है कि वे गुरुवार को यूएस कॉमर्स सेक्रेटरी सचिव हॉवर्ड लुटनिक और यूएस ट्रेड रिप्रेसेंटेटिव जैमीसन ग्रीयर से बात करने वाले हैं। EU जुलाई 9 से पहले किसी समझौते पर पहुंचने के लिए बातचीत तेज करना चाहता है।
ट्रेडर्स की निगाहें फेडरल रिजर्व की बुधवार को जारी होने वाली मीटिंग की मिनट्स पर भी टिकी थी। हालांकि पिछले महीने के ऑल-टाइम हाई से सोने की कीमत अभी करीब $200 नीचे है, फिर भी इस साल अब तक इसमें 25% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की जा चुकी है। ग्लोबल अनर्टिनिटी जैसे अमेरिका का बढ़ता घाटा, ट्रेड संबंधों को लेकर असमंजस, और यूक्रेन व मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव सोने की सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग को बनाए हुए हैं।
आगे की बात करें तो निवेशक शुक्रवार को आने वाले फेड महंगाई डेटा, यूएस पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) प्राइस इंडेक्स (फूड और एनर्जी को हटाकर) पर नजर है।
चांदी की कीमत हुई इतनी
आज चांदी की कीमत 3 दिनों के बाद लुढ़क गई है। आज 100 ग्राम चांदी का रेट 10 रुपये फिसलकर 9,990 रुपये पर आ गई है। जबकि 28 मई को 10,000 रुपये पर थी। इसके अलावा 1 किलोग्राम चांदी का रेट 100 रुपये फिसलकर 99,900 रुपये पर आ गई है। अलग-अलग शहरों में 10 ग्राम चांदी का भाव 999 रुपये पर है।


Click it and Unblock the Notifications