Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दाम में पिछले एक हफ्ते से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 26 मई को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली, जबकि 27 मई को सराफा बाजार में सोने का भाव बढ़ गया है। वहीं, आज सराफा बाजार में सोने का भाव नहीं बदला है।

कमजोर डॉलर और अमेरिका की वित्तीय स्थिति को लेकर चिंता निवेशकों के बीच बनी हुई है। निवेशक अमेरिका के इकोनॉमिक डेटा का इंतजार कर रहे हैं ताकि ब्याज दरों की दिशा को लेकर और स्पष्टता मिल सके। सराफा बाजार में सोने की कीमत में आज नहीं बदली है। यहां आप लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।
24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today)
आज 24K प्रति 10 ग्राम गोल्ड का रेट 97,630 रुपये पर आ गया है। 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 9,76,300 रुपये पर आ गई है। 27 मई को भी यही रेट था और 26 मई को 9,77,900 रुपये पर थी।
22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम (22K Gold Rate)
आज 22 कैरट सोने के भाव में बदलाव नहीं हुआ है। 22 कैरट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम 89,500 रुपये पर आ गया है। 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत 8,95,000 रुपये पर आ गई है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका और यूके के मार्केट बंद होने के कारण सोना स्थिर रहा, लेकिन मंगलवार सुबह की ट्रेडिंग में इसमें थोड़ी गिरावट देखी गई।
यूरोपीय कमीशन के ट्रेड चीफ मारोस शेफकोविक ने ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के साथ बातचीत की जानकारी दी, जिसमें दोनों पक्षों ने 9 जुलाई तक ट्रेड समझौते का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही ट्रंप द्वारा यूरोपीय आयातों पर प्रस्तावित 50% टैरिफ को टालने के फैसले ने रिस्क को कम कर दिया है।
हालांकि, इस कदम से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की खरीदारी में कमी आई है, निवेशक अभी भी अमेरिका की अनिश्चित व्यापार नीतियों और ग्लोबल तनावों को लेकर सतर्क हैं।
जर्मनी द्वारा यूक्रेन को रूसी क्षेत्र में हमला करने की अनुमति देने से जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं, जिसे क्रेमलिन ने उकसाने वाला कदम बताया है। इस बीच, रूस ने यूक्रेन पर लगातार तीसरी रात हवाई हमले किए हैं, जो अब तक के सबसे बड़े हवाई हमले के बाद हुए हैं।
चीन द्वारा हांगकांग के जरिए अप्रैल में सोने का नेट गोल्ड इंपोर्ट मार्च की तुलना में दोगुना हो गया है, जो मार्च 2024 के बाद सबसे उच्च स्तर पर है। लगातार बने हुए जियोपॉलिटिकल टेंशन और व्यापार को लेकर मिले-जुले संकेत लॉन्ग टर्म में सोने की मांग को समर्थन दे रहे हैं। आज बाजार की नजर अमेरिका के ड्यूरेबल गुड्स के ऑर्डर और कंज्यूमर कॉन्फिडेंस से जुड़े आंकड़ों पर रहेगी।
18 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Sarafa Bazar)
18K प्रति 10 ग्राम का दाम 73,230 रुपये पर आ गई है और 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट इससे पहले 7,32,300 रुपये पर थी।
अलग-अलग शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत
- लखनऊ में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 9736 रुपये पर आ गया है।
- कानपुर में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 9736 रुपये पर आ गया है।
- दिल्ली में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 9736 रुपये पर आ गया है।
- मुंबई में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 9748 रुपये पर आ गया है।
- मेरठ में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 9736 रुपये पर आ गया है।
चांदी की कीमत हुई इतनी
आज सराफा बाजार में चांदी का रेट उछल गया है। 100 ग्राम चांदी का रेट 10,000 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 1 किलोग्राम चांदी का रेट ₹1,00,000 पर आ गया है। देशभर में 10 ग्राम चांदी का रेट 1000 रुपये पर है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications