Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम सराफा बाजार में 60 रुपये फिसल गया है। सोने की कीमतों में गिरावट की वजह डॉलर में हल्की मजबूती और इजरायल-ईरान के बीच बनी शांति है, इससे सोने पर दबाव आया। बाजार की नजर अब अमेरिका के महंगाई आंकड़े पर है, जिससे यह संकेत मिल सके कि फेडरल रिजर्व भविष्य में ब्याज दरों को लेकर क्या रुख अपनाएगा। आज सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव कितना है, ये आप फटाफट चेक कर सकते हैं।

आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सराफा बाजार में आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 600 रुपये गिरकर 97,570 रुपये पर आ गई है। वहीं, 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 6000 रुपये गिरकर 9,75,700 रुपये पर आ गई है। इससे पहले सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। 26 जून को गोल्ड की कीमत 9,91,000 रुपये पर थी।
22 कैरेट गोल्ड का ये है रेट
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड का रेट 550 रुपये गिरकर 89,450 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 90,000 रुपये पर था। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 5500 रुपये गिर गई है। ऐसे में कीमत 8,94,500 रुपये पर है। जबकि कल 9,00,000 रुपये पर थी।
गोल्ड की कीमतों में गिरावट की वजह
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है क्योंकि निवेशक इजरायल और ईरान के बीच कम होते तनाव पर नजर बनाए हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से दोनों देशों में फिलहाल शांति बनी हुई है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरानी अधिकारियों के बीच अगले हफ्ते बैठक होगी और इजरायल-ईरान विवाद लगभग खत्म हो चुका है, लेकिन साथ ही यह भी चेतावनी दी कि हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं।
अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेड) के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि ट्रंप की टैक्स पॉलिसी का कंज्यूमर गुड्स की कीमतों पर क्या असर पड़ेगा, यह समझना अभी भी चुनौती है। अगर महंगाई में तेजी नहीं आती है तो फेड ब्याज दरों में कटौती पर जल्द फैसला कर सकता है, जिससे सोने को फायदा मिल सकता है क्योंकि सोने पर कोई ब्याज नहीं मिलता।
हालांकि, ट्रंप फेड की धीमी रफ्तार से नाराज हैं और वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, वह सितंबर या अक्टूबर में पॉवेल की जगह किसी और को नियुक्त करने पर विचार कर सकते हैं। इस साल सोने में जबरदस्त तेजी आई थी और इसकी कीमतों में 25% तक उछाल देखने को मिला था, लेकिन पिछले कुछ महीनों में यह तेजी थमती नजर आई है। इसकी वजह है व्यापार विवादों में थोड़ी राहत और ऊंची कीमतों पर निवेशकों की सतर्कता।
सराफा बाजार में 18 कैरेट गोल्ड का दाम
आज 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 450 रुपये गिरकर 73,190 रुपये पर आ गई है। एक दिन पहले 73,640 रुपये पर थी। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 4500 रुपये फिसलकर 7,31,900 रुपये पर है। इससे पहले 7,36,400 रुपये पर थी।
सराफा बाजार में चांदी का दाम हुआ इतना
100 ग्राम चांदी के रेट में आज 10 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में कीमत 10,780 रुपये पर थी। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का भाव 100 रुपये फिसलकर 1,07,800 रुपये पर है। जबकि कल 1,07,900 रुपये पर थी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications