Aaj Sone Chandi Ka Bhav: आज 28 फरवरी को सोने का भाव लगातार तीसरे दिन गिर गया है। सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम में 50 रुपये की गिरावट आई है। साथ ही, चांदी का दाम भी आज फिसल गया है। ग्लोबल मार्केट में कॉमेक्स पर भी सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। अगर आप सोना या चांदी खरीदाने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले कुछ जरूरी बातों को भी चेक करना जरूरी होता है।

ग्लोबल मार्केट सोने की कीमत लुढ़की (Today Gold Rates)
ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज 28 फरवरी को कॉमेक्स पर सोने का दाम -0.82% गिरकर 2871.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। गुरुवार को सोने की कीमतें दो हफ्ते के निचले स्तर पर आ गई थी। अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी इसका एक कारण है। अब निवेशकों की नजर महंगाई के आंकड़ों पर है, जो फेडरल रिजर्व की मॉनिटरी पॉलिसी के फैसले को भी प्रभावित कर सकता है।
आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट हुआ इतना (Sarafa Bazar Gold Prices)
आज 24 कैरेट गोल्ड में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का भाव आज 540 रुपये गिरकर 86,900 रुपये पर आ गया है। 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम आज 5400 रुपये फिसलकर 8,69,900 रुपये पर है। 27 फरवरी को भी सोने का भाव गिर गया था और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम में 440 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी।
22 कैरेट सोने का ये है लेटेस्ट भाव फिसला (22K Gold Rate)
आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 500 रुपये सस्ता होकर 79,750 रुपये पर है। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम आज 5000 रुपये लुढ़क कर 7,97,500 रुपये पर है। लखनऊ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का भाव 7,975 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा कानपुर, दिल्ली में भी यही रेट है। पटना और अहमदाबाद में 7,965 रुपये पर है।
18 कैरेट गोल्ड का इतना है दाम (Aaj Sone Ka Bhav)
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड का आज दाम 410 रुपये गिरकर 65,250 रुपये पर है। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट आज 4100 रुपये फिसलकर 6,52,500 रुपये पर है।
आज चांदी का दाम भी लुढ़का (Silver Price Today)
आज 10 ग्राम चांदी का दाम 970 रुपये पर है। वहीं, 100 ग्राम चांदी का रेट 100 रुपये फिसलकर 9,700 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 1 किलोग्राम चांदी की कीमत आज 1000 रुपये गिरकर 97,000 रुपये पर है। जबकि कल 27 फरवरी को चांदी के दाम में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला था।
सोने की खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान (Gold Buying Tips)
सोने के जेवर खरीदते समय हॉलमार्क, यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (एचयूआईडी), मेकिंग चार्ज और सोने के जेवर का वजन जरूर चेक करें। हॉलमार्किंग सोने की शुद्धता की गारंटी होता है। सोने के गहनों पर भारतीय मानक ब्यूरों (BIS) का प्रतीक चिन्ह लगा होता है, जो उसकी शुद्धता बताता है। ये हॉलमार्क का निशान होता है। केंद्र सरकार ने लोगों को ठगी से बचाने के लिए सोने के आभूषणों पर हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया है।
ज्वैलरी खरीदने से पहले उसके मेकिंग चार्ज के बारे में भी जरूर पता कर लें। सोने को सबसे पहले पिघलाया जाता है और फिर इससे अलग-अलग तरह की ज्वैलरी बनाई जाती है। अंगूठी,नेकलेस या फिर और किसी शेप की ज्वैलरी बनाई जाती है। सोने से जिस भी तरह की ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें जो खर्च आता है, उसे मेकिंग चार्ज कहा जाता है। अगर किसी ज्वैलरी में ज्यादा बारीकी से काम किया गया है तो उसका मेकिंग चार्ज ज्यादा देना होता है। इसके अलावा सोने के जेवर का वजन भी खरीदारी से पहले जरूर चेक कर लें।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications