Gold Rate Today: सराफा बाजार में पिछले हफ्ते सोने और चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोने के भाव में सराफा बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। 24K प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत में आज 44 रुपये फिसल गया है। सोने की कीमत में गिरावट की अहम वजह है। दरअसल, यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से टैरिफ पर राहत और यूरोपियन यूनियन (EU) पर टैरिफ को 9 जुलाई तक टालने की वजह से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। सराफा बाजार में सोने का भाव और चांदी का रेट कितना हो गया है, ये आप फटाफट चेक कर सकते हैं।

24 कैरेट सोने की कीमत
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 440 रुपये गिरकर 97,790 रुपये पर आ गई है। 100 ग्राम सोने की कीमत आज 4400 रुपये फिसलकर 9,77,900 रुपये आ गया है। 25 मई को सराफा बाजार में 24 कैरेट का दाम 9,82,300 रुपये पर था और 10 ग्राम गोल्ड का रेट 98,230 रुपये पर था।
सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव
सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 400 रुपये गिरकर 89,650 रुपये पर है। इससे पहले 25 मई को सोने की कीमत 90,050 रुपये पर है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम 4000 रुपये लुढ़कर 8,96,500 रुपये पर है। इससे पहले 25 मई को 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत 9,00,500 रुपये पर थी।
आज 18 कैरेट सोने का दाम
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 330 रुपये गिरकर 73,350 रुपये पर आ गई है। 100 ग्राम सोने की कीमत आज 3300 रुपये फिसलकर 7,33,500 रुपये पर आ गया है। 25 मई को सराफा बाजार में 24 कैरेट का दाम 7,36,800 रुपये पर था और 10 ग्राम गोल्ड का रेट 73,680 रुपये पर था।
सोने की कीमतों में गिरावट की वजह
Kedia Advisory के फाउंडर Ajay Kedia के अनुसार,सोना की कीमत $3,340 प्रति औंस से नीचे गिर गई है, क्योंकि टैक्स का डर कम हो गया है। ट्रंप ने यूरोपीय टैरिफ की आखिरी तारीख बढ़ाई है, जिससे सोने का दाम गिरा है।
एक्सपर्ट ने बताई ये मुख्य बातें
ट्रेड वार की चिंता कम होने से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश छोड़ना शुरू किया।
ट्रंप ने धमकी दी कि अगर iPhone अमेरिका में नहीं बना तो Apple पर 25% टैरिफ लगेगा।
पिछले हफ्ते सोने में 5% की तेज़ बढ़त हुई थी।
ट्रंप की टैक्स योजना से अगले 10 साल में $3 ट्रिलियन का घाटा हो सकता है।
दरअसल, सोमवार को सोने की कीमत $3,340 प्रति औंस से नीचे आ गई, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोप से आयात पर भारी टैक्स लगाने की आखिरी तारीख को जुलाई 9 तक टाल दिया है। इससे निवेशकों को उम्मीद जगी कि अमेरिका और यूरोप के बीच ट्रेड तनाव थोड़ा कम हो सकता है। इसी वजह से लोगों ने सोने जैसे सुरक्षित निवेश की जगह दूसरी जगहों पर ध्यान देना शुरू किया। हालांकि, ट्रंप ने Apple को चेतावनी दी है कि अगर वह iPhone अमेरिका में नहीं बनाएगी, तो उस पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा।
पिछले हफ्ते सोने में करीब 5% की बढ़त आई थी क्योंकि लोग अमेरिका की नई टैक्स योजना और आर्थिक अनिश्चितता को लेकर चिंतित थे। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की टैक्स योजना से अगले 10 सालों में अमेरिका का घाटा $3 ट्रिलियन तक बढ़ सकता है।
चांदी का दाम उछला
आज सराफा बाजार में चांदी का रेट उछल गया है। 100 ग्राम चांदी का रेट 10 रुपये उछलकर 10,000 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 1 किलोग्राम चांदी का रेट 100 रुपये चढ़कर ₹1,00,000 पर आ गया है। देशभर में 10 ग्राम चांदी का रेट 1000 रुपये पर आ गया है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications