Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार तीन दिनों से सराफा बाजार में सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड 212 रुपये उछल गया है। आज शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी में देखी जा रही है और यह एक महीने से ज्यादा के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई।

इस तेजी के पीछे का कारण है इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव। इस स्थिति में निवेशकों ने सुरक्षित निवेश ऑप्शन यानी सेफ हेवन एसेट्स की ओर रुख किया, जिससे सोने की मांग बढ़ गई। इसके चलते यह सप्ताहभर की बढ़त की ओर भी बढ़ रहा है।
आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 2120 रुपये उछलकर 1,01,550 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 99,430 रुपये पर थी। 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 21,200 रुपये चढ़कर 10,15,500 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 9,94,300 रुपये पर था।
सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम आज शुक्रवार को 1,950 रुपये चढ़कर 93,100 रुपये पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को 91,150 रुपये पर था। 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 19,500 रुपये चढ़कर 9,31,000 रुपये पर आ गई है। जबकि एक दिन पहले 9,11,500 रुपये पर थी।
18 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड 1600 रुपये चढ़कर 76,180 रुपये पर आ गया है। एक दिन पहले 74,580 रुपये पर था। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 16,000 रुपये चढ़कर 7,61,800 रुपये पर थी जबकि 1 दिन पहले 7,45,800 रुपये पर थी।
इन वजहों से आई सोने के भाव में तेजी
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबकि, गुरुवार को सोने की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली। इसकी बड़ी वजह रही अमेरिका में महंगाई से जुड़ा एक और सॉफ्ट डेटा रहा। इससे बाजार में यह उम्मीद मजबूत हुई कि फेडरल रिजर्व इस साल के अंत तक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।
मई महीने में अमेरिका में प्रोड्यूसर प्राइस इन्फेलेशन में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। इससे यह साफ है कि अभी तक टैरिफ का असर महंगाई पर नहीं पड़ा है।
अमेरिका में बेरोजगारी बेनेफिट्स के लिए दोबारा आवेदन करने वालों की संख्या 2021 के बाद सबसे ज्यादा हो गई है। इसका मतलब है कि लोगों को नई नौकरी मिलने में ज्यादा समय लग रहा है।
डॉलर और बॉन्ड यील्ड ये दोनों नीचे आए, जिससे सोने को फायदा हुआ और इसकी कीमत 1.3% तक बढ़ी, हालांकि बाद में थोड़ी गिरावट आई। इसके अलावा अमेरिका ने अपने कुछ स्टाफ को बगदाद स्थित एम्बेसी से हटाने का आदेश दिया, क्योंकि ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उस पर हमला हुआ तो वह अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकता है।
इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे अगले कुछ हफ्तों में कई देशों पर आयात शुल्क बढ़ा सकते हैं और चीन के साथ मौजूदा टैरिफ अभी के स्तर पर ही बनाए रहेंगे। साथ ही आज इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव भी सोने की कीमतों में उछाल का कारण है।
इन 5 शहरों में जानें 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम
- लखनऊ में 13 जून को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 10,155 रुपये पर है।
- दिल्ली में 13 जून को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 10,155 रुपये पर है।
- कोलकाता में 13 जून को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 10,140 रुपये पर है।
- पटना में 13 जून को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 10,145 रुपये पर है।
- मेरठ में 13 जून को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 10,155 रुपये पर है।
चांदी का रेट हुआ इतना
चांदी के रेट में 12 जून को गिरावट देखने को मिली थी जबकि 13 जून को तेजी देखी जा रही है। सराफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का दाम 1100 रुपये पर आ गया है। एक दिन पहले 1089 रुपये पर था। 100 ग्राम चांदी का भाव 110 रुपये चढ़कर 11,000 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 1000 ग्राम चांदी का भाव 1100 रुपये उछलकर 1,10,000 रुपये पर है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications