Gold Rate Today: सोने की कीमतों में इस पूरे हफ्ते उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 23 मई को सोने के दाम में गिरावट देखी गई थी। सोने के भाव में गिरावट की कुछ अहम वजहें रही थी। अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स बिल 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पर फोकस बढ़ने से निवेशक सोने में मुनाफावसूली कर रहे थे। जबकि आज 24 मई को सोने का दाम उछल गया है। सराफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमत क्या है, ये आप चेक कर सकते हैं।

24 कैरेट सोने का भाव (24K Gold Rate Today)
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत आज शनिवार को 550 रुपये उछलकर 98,230 रुपये पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को सोने का भाव 97,680 रुपये पर था। वहीं, 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम 5500 रुपये उछलकर 9,82,300 रुपये पर आ गया है और एक दिन पहले ये 9,76,800 रुपये पर था।
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर एक्सपर्ट की राय
मोतिलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, सोने की कीमतों में तीन सेशन के बाद पहली बार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके पीछे कुछ मुख्य वजहें शामिल हैं। इसमें अमेरिकी डॉलर में मजबूती, राष्ट्रपति ट्रंप के टैक्स बिल से जुड़ी खबर आने से निवेशकों द्वारा सोने में मुनाफावसूली की जा रही है।
शुरुआत में सोना दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन डॉलर इंडेक्स में 0.3% की तेजी के चलते यह बढ़त खत्म हो गई। यह तेजी उस वक्त आई जब ट्रंप के टैक्स बिल को अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से बहुमत से मंजूरी मिली।
इस बिल से अगले दस सालों में अमेरिका के पहले से ही भारी-भरकम $36.2 ट्रिलियन के फेडरेल डेट में करीब $3.8 बिलियन और जुड़ने की आशंका है। इससे निवेशकों की नजर एक बार फिर महंगाई और सरकारी खर्चों की बढ़ती चिंता पर गई है। बांड मार्केट पर दबाव बना हुआ है। फिलहाल निवेशकों की ओर से सोने की मांग थोड़ी सुस्त है, लेकिन अगर बांड मार्केट में अस्थिरता बढ़ती है, तो सोने की तरफ रुझान फिर से बढ़ सकता है। डेटा के मोर्चे पर, अमेरिका का मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज PMI 50 के स्तर से थोड़ा ऊपर रहा और नौकरी से जुड़ी रिपोर्ट्स में भी लेबर मार्केट की मजबूती बनी रही। आगे बाजार की नजर डॉलर की चाल और अन्य आर्थिक कारकों पर बनी रहेगी।
22 कैरेट सोने की कीमत हुई इतनी
आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 500 रुपये चढ़कर 90,050 रुपये पर आ गया है। इससे पहले यानी शुक्रवार को 89,550 रुपये पर था। 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 5000 रुपये चढ़कर 9,00,500 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम 8,95,500 रुपये पर था।
जानें इन शहरों में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव
- लखनऊ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड का दाम 9823 रुपये पर है।
- कानपुर में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 9823 रुपये पर है।
- दिल्ली में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 9823 रुपये पर है।
- बेंगलुरू में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 9808 रुपये पर है।
- पटना में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 9813 रुपये पर है।
18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम (Gold Rate Today Sarafa Bazar)
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 410 रुपये उछलकर 73,680 रुपये पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को 73,270 रुपये पर 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम का दाम था। 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 4100 रुपये चढ़कर 7,32,700 रुपये पर आ गई है।
आज सस्ती हुई चांदी
शनिवार को चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है। आज 100 ग्राम चांदी का रेट 9900 रुपये पर है। 1000 ग्राम चांदी का रेट 100 रुपये उछलकर 99,900 रुपये पर आ गई है। इससे पहले चांदी का दाम गिर गया था। वहीं, लगातार दो दिन गुरुवार और बुधवार को चांदी के रेट में तेजी देखने को मिली थी।
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
