Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को सोने की कीमतें करीब दो हफ्ते के निचले स्तर पर आ गईं। इसकी वजह यह रही कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम पर सहमति बन गई है। इसके चलते सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की मांग में कमी आई। सराफा बाजार में सोने का भाव आज कितना है, ये आप यहां चेक कर सकते हैं।

24K प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 820 रुपये गिरकर 1,00,020 रुपये पर आ गई है। एक दिन पहले यानी सोमवार को 1,00,840 रुपये पर थी। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 8,200 रुपये की गिरावट के साथ 10,00,200 रुपये पर आ गई है। एक दिन पहले 10,08,400 रुपये पर था।
22 कैरेट सोने का रेट
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट 750 रुपये गिरकर 91,700 पर आ गया है। सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत कल 92,450 रुपये पर थी। वहीं, 100 ग्राम गोल्ड रेट 7500 रुपये लुढ़कर 9,17,000 रुपये पर आ गया है। एक दिन पहले 9,24,500 रुपये पर आ गई थी।
सोने की कीमतों में गिरावट की वजह
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली क्योंकि इज़रायल ने ईरान पर हमले तेज कर दिए, वहीं ईरान ने भी अमेरिका के परमाणु ठिकानों पर हमले का बदला लेने की बात कही।
सोना सोमवार को 0.8% तक बढ़कर करीब 3,400 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। यह तेजी तब आई जब इज़रायल ने ईरान के भीतर और ठिकानों पर हमला किया और ईरान ने कहा कि वह अमेरिका के हमलों का "तरीके से और सख्ती से" जवाब देगा। इसके अलावा, ईरान ने भी इज़रायल पर कई मिसाइलें दागीं, जिससे साफ है कि दोनों देशों के बीच तनाव जल्द खत्म होने के आसार नहीं हैं।
मिडिल ईस्ट में जारी इस तनाव ने सोने की कीमतों में इस साल लगभग 30% की तेजी ला दी है। हालांकि, यह भी चिंता बनी हुई है कि अगर इस तनाव के चलते तेल-गैस जैसी जरूरी चीजों की कीमतें लगातार बढ़ती हैं, तो महंगाई और बढ़ सकती है। इससे अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के लिए ब्याज दरों में कटौती करना मुश्किल हो जाएगा, जो सोने के लिए नेगेटिव संकेत हो सकता है, क्योंकि सोना ब्याज नहीं देता।
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम हुआ इतना
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड की कीमत आज 610 रुपये गिरकर 75,030 रुपये पर आ गई है। वहीं, इससे पहले 75,640 रुपये पर थी। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट 6100 रुपये गिरकर 7,50,300 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 7,56,400 रुपये पर थी।
चांदी का लेटेस्ट रेट
चांदी के दाम में आज गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले तीन दिनों से चांदी के दाम में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था। आज चांदी का रेट गिर गया है। आज 8 ग्राम चांदी 872 रुपये पर है। वहीं, 10 ग्राम चांदी का भाव 10 रुपये घटकर 1,090 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 100 ग्राम चांदी का भाव 100 रुपये फिसलकर 10,900 रुपये पर आ गया है। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत आज 1000 रुपये गिरकर 1,09,000 रुपये पर आ गई है। जबकि एक दिन पहले 1,10,000 रुपये पर थी।
More From GoodReturns

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
