Gold Rate Today Sarafa Bazar: सराफा बाजार में लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज शुक्रवार को गिरावट देखने को मिल रही है। 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 380 रुपये फिसल गया है। इसके अलावा चांदी के दाम में भी आज गिरावट देखी जा रही है।
सोने के भाव में गिरावट की कुछ अहम वजहें हैं। अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स बिल 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पर फोकस बढ़ने से निवेशक सोने में मुनाफावसूली कर रहे है। सराफा बाजार में आज सोने की कीमत क्या है, ये आप फटाफट देख सकते हैं।

24 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना सस्ता (24K Gold Rate Today)
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत आज शुक्रवार को 380 रुपये फिसलकर 97,680 रुपये पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को सोने का भाव 98,060 रुपये पर था। वहीं, 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम 3800 रुपये फिसलकर 9,76,800 रुपये पर आ गया है और एक दिन पहले ये 9,80,600 रुपये पर था।
22 कैरेट सोने की कीमत हुई इतनी (Gold price today in India)
22K गोल्ड प्रति 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 350 रुपये गिरकर 89,550 रुपये पर आ गई है। इसके अलावा 100 ग्राम का दाम 3500 रुपये लुढ़कर 8,95,500 रुपये पर है। इससे पहले गुरुवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 89,900 रुपये पर था और 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का भाव 8,99,000 रुपये पर था। सोने की कीमतों में आज गिरावट आने के पीछे कुछ अहम वजहें भी शामिल हैं।
सोने की कीमतों में गिरावट की वजह
मोतिलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, सोने की कीमतों में तीन सेशन के बाद पहली बार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके पीछे कुछ मुख्य वजहें शामिल हैं। इसमें अमेरिकी डॉलर में मजबूती, राष्ट्रपति ट्रंप के टैक्स बिल से जुड़ी खबर आने से निवेशकों द्वारा सोने में मुनाफावसूली की जा रही है।
शुरुआत में सोना दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन डॉलर इंडेक्स में 0.3% की तेजी के चलते यह बढ़त खत्म हो गई। यह तेजी उस वक्त आई जब ट्रंप के टैक्स बिल को अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से बहुमत से मंजूरी मिली। इस बिल से अगले दस सालों में अमेरिका के पहले से ही भारी-भरकम $36.2 ट्रिलियन के फेडरेल डेट में करीब $3.8 बिलियन और जुड़ने की आशंका है।
इससे निवेशकों की नजर एक बार फिर महंगाई और सरकारी खर्चों की बढ़ती चिंता पर गई है। बांड मार्केट पर दबाव बना हुआ है। फिलहाल निवेशकों की ओर से सोने की मांग थोड़ी सुस्त है, लेकिन अगर बांड मार्केट में अस्थिरता बढ़ती है, तो सोने की तरफ रुझान फिर से बढ़ सकता है।
डेटा के मोर्चे पर, अमेरिका का मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज PMI 50 के स्तर से थोड़ा ऊपर रहा और नौकरी से जुड़ी रिपोर्ट्स में भी लेबर मार्केट की मजबूती बनी रही। आगे बाजार की नजर डॉलर की चाल और अन्य आर्थिक कारकों पर बनी रहेगी।
भारतीय सराफा बाजार में आज अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत गिर गई है। ऐसे में खरीदारी करने से पहले लेटेस्ट रेट आप चेक कर सकते हैं।
इन शहरों में जानें 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव
- लखनऊ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड का दाम 9768 रुपये पर है।
- कानपुर में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 9768 रुपये पर है।
- दिल्ली में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 9768 रुपये पर है।
- बेंगलुरू में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 9753 रुपये पर है।
- पटना में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 9758 रुपये पर है।
18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम (Gold Rate Today Sarafa Bazar)
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 290 रुपये गिरकर 73,270 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 2900 रुपये लुढ़कर 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 7,32,700 रुपये पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को सोने का भाव 73,560 रुपये पर थी और 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 7,35,600 रुपये पर थी।
आज सस्ती हुई चांदी
चांदी की कीमतों में लगातार दो दिन तेजी देखने को मिली। आज 10 ग्राम चांदी का दाम 1000 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 100 ग्राम चांदी का रेट 100 रुपये गिरकर 10,000 रुपये पर है और 1 किलोग्राम चांदी का रेट 1000 रुपये फिसलकर 1,00,000 रुपये पर आ गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications