Gold Rate Today In India: इस हफ्ते की शुरुआत से ही सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है एक बार फिर गुरूवार को सराफा बाजार में सोने के भाव में उछाल दर्ज किया जा रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 अगस्त को एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की। इससे अब भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगने लगा है। इस फैसले से दुनिया भर के बाजारों में हलचल की उम्मीद की जा रही थी, खासकर भारत में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव की आशंका जताई जा रही थी।

सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 102700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 102480 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 94150 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 93950 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 77040 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 76870 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 94000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102700 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 94150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102700 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 94150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 102700 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 94150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 94000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 101472 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:40 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 210 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 114350 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:35 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 695 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:41 मिनट तक 3,379.78 डॉलर रही है। इसमें 8.03 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.25 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:41 मिनट तक 38.06 डॉलर रही है। इसमें 0.21 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.55 परसेंट के आस पास तेजी की है।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोना गुरुवार को एक बार फिर चमका और करीब $3,380 प्रति औंस तक पहुंच गया, जो कि पिछले दो हफ्तों में सबसे ऊंचा स्तर है। इसकी वजह बनी दुनिया भर में बढ़ती टैरिफ टेंशन और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदें।
ट्रंप के नए टैरिफ से बढ़ी चिंता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चिप्स (सेमीकंडक्टर) पर 100% टैरिफ, भारतीय सामान पर 25% टैरिफ, और ब्राजील से आने वाले उत्पादों पर 50% टैरिफ का ऐलान कर दिया है। इस कदम से वैश्विक व्यापार तनाव और बढ़ गया है। ट्रंप के इन फैसलों ने निवेशकों को डरा दिया है और उन्होंने सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर रुख किया है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications