Gold Rate Today India: सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी देखने को मिल रहा है। आज मंगलवार को सराफा बाजार में सोने की कीमत गिर गई है। 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव आज 49 रुपये फिसल गया है।
सोने की कीमतों में गिरावट आने के पीछे कुछ अहम वजह है। अमेरिका के आर्थिक ग्रोथ पर आई मूडीज की रिपोर्ट के बाद विदेशी मार्केट में सोने का दाम लुढ़क गया है। सराफा बाजार में सोने की कीमत मंगलवार को कितनी है, ये चेक कर लीजिए।

24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Price Today)
सराफा बाजार में 24K सोने का भाव 490 रुपये गिरकर 95,170 रुपये पर आ गया है। 19 मई को सोने के भाव में तेजी देखने को मिली थी। ऐसे में 95,660 रुपये पर आ गया था। आज 20 मई को 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड 4900 रुपये गिरकर 9,51,700 रुपये पर आ गया है। 19 मई को सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 9,56,600 रुपये पर थी।
22 कैरेट सोने का भाव
22 कैरेट सोने का दाम आज मंगलवार को 450 रुपये उछलकर 87,250 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 22 कैरेट का भाव 87,700 रुपये पर था। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत 4500 रुपये चढ़कर 8,72,500 रुपये पर आ गई है। हालांकि, सोमवार को 8,77,000 रुपये पर थी।
इन शहरों में 22 कैरेट सोने का दाम (22K Gold Rate)
- लखनऊ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 8725 रुपये पर है।
- दिल्ली में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 8725 रुपये पर आ गया है।
- आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम जयपुर में 8725 रुपये पर है।
- मुंबई में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 8710 रुपये पर है।
- मेरठ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 8710 रुपये पर आ गया है।
18 कैरेट सोने की कीमत
मंगलवार को सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 370 रुपये गिरकर 71,390 रुपये पर आ गई है। वहीं, सोमवार को 71,760 रुपये पर थी। आज 20 मई को 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड का रेट 3700 रुपये लुढ़कर 7,13,900 रुपये पर था और इससे पहले गोल्ड प्राइस 7,17,600 रुपये पर था।
सोने की कीमतों में गिरावट की ये है वजह
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि रूस-यूक्रेन सीजफायर की उम्मीद बढ़ने से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। रूस-यूक्रेन के सीजफायर की उम्मीदों के बीच सोने की कीमत $3,320 प्रति औंस से नीचे गिरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन बातचीत की शुरु करने की घोषणा की है। इसके अलावा पिछले हफ्ते मूडीज ने अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग में कटौती की थी जिससे सोने के भाव को सपोर्ट मिला था। अब निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व अधिकारियों के बयानों पर है। जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने से सोने में निवेश की मांग कम हुई है।
मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और यह $3,320 प्रति औंस के नीचे आ गई। इसका कारण रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर को लेकर बढ़ती उम्मीदें हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि दोनों देशों के बीच जल्द ही बिना अमेरिका की मध्यस्थता के बातचीत शुरू हो सकती है।
वहीं, पिछले शुक्रवार को मूडीज ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग में कटौती की थी, जिससे सोने की कीमतों में तब तेजी आई थी। अब निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व अधिकारियों द्वारा देने वाली स्पीच पर है, जिसमें मॉनेटरी पॉलिसी डायरेक्शन और यूएस इकोनॉमिक आउटलुक पर बत हो सकती है। सीजफायर की उम्मीदों के चलते फिलहाल सोने में निवेश की मांग में नरमी देखी जा रही है। सराफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट के साथ-साथ आज चांदी की कीमतें भी लुढ़क गई हैं।
आज चांदी का भाव हुआ इतना
आज चांदी के रेट में भी गिरावट देखने को मिल रही है। 10 ग्राम चांदी की कीमत 970 रुपये पर आ गई है और 100 ग्राम चांदी का भाव 9700 रुपये पर है। जबकि 19 मई को 9800 रुपये पर थी। इसके अलावा 1 किलोग्राम चांदी का दाम 1000 रुपये गिरकर 97,000 रुपये पर आ गई है।
More From GoodReturns

25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट

Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?

Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications