Gold Rate Today: सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी देखने को मिली थी। यूएस इन्फ्लेशन डेटा अनुमान से कमजोर रहा है और डॉलर में भी कमजोरी होने की वजह से सोने के दाम में तेजी देखी गई थी। आज शनिवार को सोने की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा चांदी के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। देशभर के अलग-अलग शहरों में आज सोने और चांदी का रेट कितना हो गया है, ये आप फटाफट चेक कर लीजिए।

आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव (Gold Price Today In India)
22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 87,350 रुपये पर आ गई है। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 8,73,500 रुपये पर आ गया है। शुक्रवार को भी सोने की यही कीमत थी।
गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। ऐसे में 22K प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट 86,250 रुपये पर था और 100 ग्राम सोने का दाम 8,62,500 रुपये पर थे।
24K गोल्ड हुआ इतना महंगा (24K Sone Ka Bhav)
आज सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 95,280 रुपये पर आ गया है और 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत 9,52,800 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 15 मई को 24K प्रति 10 ग्राम का रेट 94,080 रुपये पर था और 100 ग्राम का भाव 9,40,800 रुपये पर आ गया था।
18 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Sarafa Bazar)
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 71,470 रुपये पर आ गया है और 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत 7,14,700 रुपये पर है।
आज अलग-अलग शहरों में 22 कैरेट गोल्ड का भाव
- 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत लखनऊ में 8735 रुपये पर आ गई है।
- 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत जयपुर में 8735 रुपये पर आ गई है।
- 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत कोलकाता में 8720 रुपये पर आ गई है।
- 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत कानपुर में 8735 रुपये पर आ गई है।
- 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत दिल्ली में 8735 रुपये पर आ गई है।
चांदी का लेटेस्ट भाव
सराफा बाजार में चांदी का दाम लगातार दूसरे दिन नहीं बदला है। आज 10 ग्राम चांदी की कीमत सराफा बाजार में 970 रुपये पर आ गई है और 100 ग्राम चांदी का रेट 9700 रुपये पर है। इसके अलावा 1 किलोग्राम चांदी की लेटेस्ट कीमत 97,000 रुपये पर है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, सुबह के सेशन में सोने की कीमतें सुस्त रहीं, लेकिन गोल्ड छह महीनों में सबसे बड़ी वीकली गिरावट की तरफ बढ़ रहा है। इसकी वजह है कि डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है और अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर टेंशन कम हो रही है, जिससे सेफ-हेवन एसेट के तौर पर सोने में निवेश कम किया जा रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका और चीन ने अप्रैल में लगाए गए टैरिफ को कम करने पर सहमति जताई है।
इसी के साथ अप्रैल में अमेरिका में प्रोड्यूसर प्राइसेज (PPI) अचानक से गिर गया है और रिटेल सेल्स ग्रोथ भी कम हुई है। कंज्यूमर प्राइसेज में भी उम्मीद से कम बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ कोर रिटेल सेल्स अनुमान से कमजोर रहे रही, वहीं वीकली जॉबलेस क्लेम्स में स्थिरता देखी गई। इन आंकड़ों ने बुलियन यानी सोने-चांदी को थोड़ा सपोर्ट दिया है।
इसके अलावा यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और फेडरल रिजर्व गवर्नर पॉवेल के कमेंट्स ने मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। गवर्नर पॉवेल ने 'वेट एंड वॉच' रुख बरकरार रखा, लेकिन यह जरूर कहा कि एवरेज इंफ्लेशन टारगेटिंग पर दोबारा विचार करना उचित हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि जब तक वह यूके राष्ट्रपति पुतिन से नहीं मिलते, तब तक यूक्रेन में शांति मुश्किल है।
इन तमाम घटनाओं के बीच सोने ने एक बार फिर $3200 के ऊपर क्लोजिंग दी। हालांकि, US-चीन ट्रेड टॉक को लेकर किसी भी नए अपडेट का असर कीमतों पर पड़ सकता है। आज बाजार की नजर अमेरिका के कुछ हाउसिंग डेटा और मिशिगन कंज़्यूमर सेंटिमेंट रिपोर्ट पर रहेगी।
More From GoodReturns

25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट

Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?

Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications