Gold Rate Today Sarafa Bazar: पिछले कई दिनों से सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में आज 17 अप्रैल को सोने का दाम लगातार दूसरे दिन चढ़ गया है। आज सराफा बाजार में सोने का भाव आज ऑल टाइम हाई पर आ गया है। सोने की कीमत में पिछले कई दिनों से तेजी आने के पीछे कमजोर डॉलर, अमेरिकी-चीन के बीच ट्रेड टेंशन, ईटीएफ इन्फ्लो में तेजी, सेंट्रल बैंक के द्वारा गोल्ड की खरीदारी है।
आज 22K प्रति 1 ग्राम सोने का दाम आज 105 रुपये उछल गया है और ऐसे में कीमत 8,935 रुपये पर आ गई है। इससे पहले यानी 16 अप्रैल को 99 रुपये की तेजी देखने को मिली थी। वहीं, चांदी के दाम में आद कोई बदलाव नहीं हुआ है। कानपुर, दिल्ली, जयपुर और बाकि अन्य जगहों पर सोने का भाव क्या है, ये आप तुरंत चेक कर सकते हैं।

22 कैरेट सोने की कीमत हुई इतनी महंगी (22K Gold Rate Today)
सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 1050 रुपये चढ़कर 89,350 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत 10,500 रुपये उछलकर 8,93,500 रुपये पर है। इससे पहले 16 अप्रैल को 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का भाव 8,83,000 रुपये पर था।
सोने की तेजी के पीछे गोल्ड ईटीएफ की खरीदारी होना भी एक बड़ा कारण है। आईसीआरए एनालिटिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईटीएफ में इनफ्लो साल-दर-साल 98.54% बढ़कर फरवरी 2025 में ₹1,979.84 करोड़ तक पहुंच गया, जोकि पिछले साल ₹997.21 करोड़ था।
इन शहरों में जानें 22 कैरेट सोने का भाव (22K Gold price In India)
लखनऊ, कानपुर, जयपुर और दिल्ली में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम आज 8935 रुपये पर आ गई है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का दाम मुबंई, पुणे और कोलकाता में 8920 रुपये पर है। वहीं, मेरठ और लुधियाना में 8935 रुपये पर है। पटना और अहमदाबाद में 8925 रुपये पर है। सोने में तेजी की वजह से सेंट्रल बैंक के द्वारा भी सोने की खरीदारी की जा रही है जिसकी वजह से गोल्ड रेट में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है।
वहीं, बुलियन मार्केट की बात करें तो एमसीएक्स पर सोने का भाव पिछले एक हफ्ते में 4.02% की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, एमसीएक्स पर सिल्वर में 4.07% की तेजी आई है।
24 कैरेट सोने का रेट है इतना (24K Sone Ka Bhav)
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम आज 1140 रुपये उछलकर 97,460 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 11,400 रुपये उछलकर 9,74,600 रुपये पर है। 16 अप्रैल को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का भाव 96,320 रुपये पर था। वहीं, 24K 100 ग्राम का रेट 11,400 रुपये पर था।
आज इन शहरों में जानें 24 कैरेट का दाम
24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का भाव आज दिल्ली, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में 9746 रुपये पर है। पटना और अहमदाबाद में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 9736 रुपये पर है। मुंबई और पुणे में 9731 रुपये पर है। वहीं, मेरठ और लुधियाना में 9746 रुपये पर है।
18K सोने का भाव हुआ इतना
सराफा बाजार में 18 कैरेट सोने का रेट 860 रुपये चढ़कर 73,110 रुपये पर है। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का भाव 8600 रुपये चढ़कर 7,31,700 रुपये पर आ गया है। जबकि 16 अप्रैल को सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट 7,22,500 रुपये पर था।
दिल्ली से लेकर पुणे तक 18 कैरेट सोने का दाम
आज 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम का रेट 860 रुपये चढ़कर 7311 रुपये पर आ गया है। पटना और अहमदाबाद में आज 7303 रुपये पर है। वहीं, पुणे में आज 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 7299 रुपये पर पहुंच गया है।
ग्लोबल मार्केट में भी आज सोने का भाव उछल गया है। कॉमैक्स पर गोल्ड 0.23% उछलकर 3354 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। बुधवार को सोने की कीमतों ने 3,300 डॉलर प्रति औंस को पार कर लिया था।
चांदी का ये है लेटेस्ट रेट (Silver Price In India Today)
आज चांदी के भाव में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। 100 ग्राम चांदी का दाम 10,000 रुपये पर है। इसके अलावा सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी का रेट 1,00,000 रुपये पर है।
More From GoodReturns

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
