Gold Rate Today: सराफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। यूएस और चीन की बीच हुई ट्रेड डील की वजह से सोने के रेट लुढ़क गए हैं। इससे पहले, मंगलवार को सराफा बाजार में सोने का भाव तेजी देखने को मिली थी। वहीं, बुधवार और आज गुरुवार को भी सोने का भाव फिसल गया है। देशभर के अलग-अलग शहरों में आज सोने और चांदी का रेट कितना हो गया है, ये आप फटाफट चेक कर लीजिए।

22K सोने की कीमत हुई इतनी (Gold Price Today Sarafa Bazar)
आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम देशभर में 1950 रुपये गिरकर गया है। ऐसे में कीमत 86,250 रुपये पर आ गई है। 22K प्रति 100 ग्राम का रेट आज 19,500 रुपये फिसलकर 8,62,500 रुपये पर आ गया है। बुधवार को सराफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली था। 22K प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत बुधवार को 8,82,000 रुपये पर थी।
24 कैरेट सोना हुआ इतना सस्ता (Gold Rate In India)
सराफा बाजार में 24K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 2130 रुपये गिरकर 94,080 रुपये पर आ गया है और 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 21,300 रुपये फिसलकर 9,40,800 रुपये पर है। बुधवार को 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 9,62,100 रुपये पर था और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का दाम 96,210 रुपये पर था।
18 कैरेट सोने की लेटेस्ट कीमत
आज सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 1600 रुपये गिरकर 70,570 रुपये पर आ गई है और 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 16000 रुपये गिरकर 7,05,700 रुपये पर है। देशभर में 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 7,057 रुपये पर आ गई है। वहीं, बुधवार को 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 7,217 रुपये पर आ गई है।
अलग-अलग शहरों में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव
- लखनऊ में आज 14 मई को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 8625 रुपये पर है।
- कानपुर में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 8625 रुपये पर आ गया है।
- दिल्ली में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 8625 रुपये पर है।
- मेरठ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 8625 रुपये पर है।
- कोलकाता में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 8610 रुपये पर है।
आज चांदी का दाम (Silver price today in sarafa bazar)
सराफा बाजार में आज गुरुवार को चांदी का भाव गिर गया है। आज 100 ग्राम चांदी का रेट 90 रुपये गिरकर 9700 रुपये पर है। इसके अलावा 1 किलोग्राम चांदी का रेट 900 रुपये फिसलकर 97,000 रुपये पर है और देशभर में आज 10 ग्राम चांदी का भाव 970 रुपये पर है।
सोने की कीमत क्यों कम हो रही है?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, सोना कल के सेशन में फिसल गया था और इस हफ्ते की शुरुआत से ही इसकी गिरावट जारी रही है। इसकी बड़ी वजह ये रही कि अमेरिका और चीन ने एक-दूसरे पर लगाए गए भारी टैरिफ कम करने का फैसला किया है और 90 दिनों के लिए एक समझौता किया है, जिससे दोनों देशों के बीच चल रहा ट्रेड वॉर कुछ हद तक शांत हो गया है।
अमेरिका और चीन ने पिछले महीने एक-दूसरे पर भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जिससे ग्लोबल तनाव बढ़ गया था। लेकिन अब दोनों देशों ने टैक्स को 115% तक घटा दिया है और 90 दिनों के लिए राहत दी है, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर, चीन में सोने की मांग लगातार बढ़ रही है, खासकर अब लोग ज़ेवरों के बजाय निवेश के रूप में सोना खरीद रहे हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय हालात अस्थिर हैं।
डॉलर इंडेक्स फिलहाल मजबूत बना हुआ है और 101 के नीचे चल रहा है। USDINR यानी डॉलर-रुपया की कीमत फिर से बढ़कर 85 से ऊपर पहुंच गई है।
हाल ही में अमेरिका का महंगाई डेटा उम्मीद से कम आया है और अब बाजार की नजर आज आने वाले PPI, रिटेल सेल्स और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े आंकड़ों पर रहेगी। अगर ये आंकड़े भी कमजोर आते हैं, तो इससे सोने की कीमतों को सहारा मिल सकता है।
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
