Gold Rate Today: सराफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में तेजी देखने को मिली थी और आज बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट आई है। यूएस और चीन की ट्रेड डील की वजह से सोमवार को सोने के रेट लुढ़क गए थे और फिर मंगलवार को सोने में रिकवरी देखने को मिली।
यूएस इन्फ्लेशन डेटा उम्मीद से कम आए हैं जिसकी वजह से आज सोने का भाव लुढ़क गया है। अगर आज आप सोने या चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं तो देशभर के अलग-अलग शहरों में गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।

22K सोने की कीमत हुई इतनी (Gold Price Today Sarafa Bazar)
आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम देशभर में 500 रुपये गिरकर गया है। ऐसे में कीमत 88,200 रुपये पर आ गई है। 22K प्रति 100 ग्राम का रेट आज 5000 रुपये फिसलकर 8,82,000 रुपये पर आ गया है। मंगलवार को सराफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली था। 22K प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत मंगलवार को 8,87,000 रुपये पर थी।
24 कैरेट सोना हुआ इतना महंगा (Gold Rate In India)
24K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम सराफा बाजार में 540 रुपये गिरकर 96,210 रुपये पर आ गया है और 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 5400 रुपये फिसलकर 9,62,100 रुपये पर है। मंगलवार को 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 9,67,500 रुपये पर था और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का दाम मंगलवार को 96,750 रुपये पर था।
18 कैरेट सोने की लेटेस्ट कीमत
आज सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 410 रुपये गिरकर 72,170 रुपये पर आ गई है और 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 4100 रुपये गिरकर 7,21,700 रुपये पर है। देशभर में 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 7,217 रुपये पर आ गई है।
अलग-अलग शहरों में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव
- लखनऊ में आज 14 मई को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 8820 रुपये पर है।
- कानपुर में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 8820 रुपये पर आ गया है।
- दिल्ली में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 8820 रुपये पर है।
- मेरठ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 8820 रुपये पर है।
- कोलकाता में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 8805 रुपये पर है।
आज चांदी का दाम (Silver price today in sarafa bazar)
सराफा बाजार में आज चांदी का भाव नहीं बदला है। आज 100 ग्राम चांदी का रेट 9,790 रुपये पर है। इसके अलावा 1 किलोग्राम चांदी का रेट 97,900 रुपये पर है और देशभर में आज 10 ग्राम चांदी का भाव 979 रुपये पर है।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट का नजरिया
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वीपी कमोडिटीज राहुल कालंत्री के अनुसार, बुलियन मार्केट में सोमवार की गिरावट के बाद सोना और चांदी इंटरनेशनल मार्केट में मंगलवार को वापस चढ़े। इसकी वजह अमेरिका में अप्रैल महीने की महंगाई के आंकड़े रहे, जो उम्मीद से कम रहे। इन्फ्लेशन रेट 2.3% रहा, जिससे अब यह उम्मीद बढ़ गई है कि अमेरिका का केंद्रीय बैंक (फेड) आने वाले समय में ब्याज दरें घटा सकता है।
हालांकि, अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर एक अस्थायी सहमति बनने से सोने की सुरक्षित निवेश की मांग थोड़ी कम हुई, लेकिन ETF (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स) में भारी खरीदारी ने बाजार में मजबूती दी है। इसके अलावा, चीन से सोने की मांग अधिक देखने को मिली, जिससे पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा 115 टन सोने की खरीद ETF में हुई है।
घरेलू संकेत और ETF में खरीदारी ने MCX पर सोने को संभाले रखा, भले ही ग्लोबल टेंशन थोड़ा कम हुआ हो।
ये है सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल-
सोना: सपोर्ट लेवल $3210-3188, रेजिस्टेंस $3264-3280
चांदी: सपोर्ट लेवल $32.50-32.30, रेजिस्टेंस $33.10-33.35
सोना: सपोर्ट लेवल ₹93,150-92,780, रेजिस्टेंस ₹94,350-94,790
चांदी: सपोर्ट लेवल ₹96,080-95,450, रेजिस्टेंस ₹97,650-98,250
ग्लोबल मार्केट में सोने का दाम लुढ़का
ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमत गिर गई है। कॉमैक्स पर सोने का रेट करीब 0.54% की गिरावट के साथ 3230.20 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी का भाव में भी गिरावट आई गया है। कॉमैक्स पर 0.95% की गिरावट के साथ 33.78 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में सोमवार को सोने की कीमतों में तेज गिरावट आई थी क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील पर सहमति बन गई थी। ऐसे में सेफ हेवन एसेट सोने की मांग निवेशकों के बीच कम हुई है।
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
