Gold Rate Today In India: सराफा बाजार में बीते तिन दिनों से सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही थी लेकिन आज सोने की कीमत में स्थिरता दर्ज की जा रही है। सोने के गहने खरीदने वाले हमेशा इसके दाम कम होने का इंतजार करते हैं उनके लिए ये समय थोड़ा अच्छा हो सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोने को टैरिफ से दूर रखने का ऐलान किया जिसके बाद सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 101500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 101500 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 93050 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 93050 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में स्थिरता दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 76140 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 76140 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101350 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101500 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101500 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 101500 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 93050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101350 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 100279 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:36 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 94 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 115168 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:36 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 139 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:37 मिनट तक 3,360.42 डॉलर रही है। इसमें 2.53 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.07 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:37 मिनट तक 38.56 डॉलर रही है। इसमें 0.01 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.03 परसेंट के आस पास कमी की है।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को सोना करीब $3,370 प्रति औंस तक पहुंच गया, जो लगातार तीसरे दिन बढ़त दर्ज कर रहा है। निवेशकों का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। हाल में आए अमेरिका के महंगाई के आंकड़े उम्मीद से नरम रहे जिससे टैरिफ से जुड़ी महंगाई की चिंता कम हुई और दर कटौती की संभावना मजबूत हुई।
सितंबर में कटौती की संभावना तेज
बाजार के कई विशेषज्ञ मानते हैं कि सितंबर में फेड 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती करेगा, जबकि कुछ का मानना है कि कटौती 50 बेसिस प्वाइंट तक हो सकती है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भी कहा कि फेड को एक बार में आधा प्रतिशत की कटौती करते हुए कई चरणों में ब्याज दरें घटानी चाहिए।
भू-राजनीतिक तनाव से भी मिला सहारा
कीमतों में बढ़ोतरी का एक कारण बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव भी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने वाले हैं। यह बैठक यूक्रेन युद्ध को लेकर होगी। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर रूस युद्ध खत्म करने के लिए सहमत नहीं हुआ, तो इसके "बहुत गंभीर नतीजे" होंगे। इससे नए प्रतिबंधों की आशंका भी बढ़ गई है, जो बाजार में अनिश्चितता को और बढ़ाता है।
निवेशकों की नजर आगे की चाल पर
सोना आमतौर पर आर्थिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक संकट के समय सुरक्षित निवेश माना जाता है। फेड की संभावित दर कटौती और रूस-यूक्रेन मुद्दे पर तनाव के चलते निवेशक फिलहाल सोने में खरीदी बढ़ा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव तेज रह सकता है, खासकर तब जब फेड की अगली नीति और ट्रंप-पुतिन बैठक के नतीजे सामने आएंगे।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications