Gold Rate Today In India: सराफा बाजार में इन दिनों सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ है। आज बुधवार को एक बार फिर सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने के गहने खरीदने वाले हमेशा इसके दाम कम होने का इंतजार करते हैं आज उनके लिए ये खबर अच्छी हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोने को टैरिफ से दूर रखने का ऐलान किया जिसके बाद सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 101500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 101550 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 93050 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 93100 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 76140 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 76180 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101350 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101500 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101500 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 101500 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 93050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101350 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 100216 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:45 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 59 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 114412 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:45 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 675 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:58 मिनट तक 3,349.8 डॉलर रही है। इसमें 0.10 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.00 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:47 मिनट तक 38.2 डॉलर रही है। इसमें 0.24 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.61 परसेंट के आस पास तेजी की है।


Click it and Unblock the Notifications