Aaj Sone Ka Bhav: लगातार दूसरे दिन सराफा बाजार में सोने का भाव चढ़ गया है। आज 10 अप्रैल को 22K प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 2700 रुपये उछल गया है। चांदी के दाम में भी आज जोरदार उछाल आया है। सोने और चांदी की खरीदारी करने वाले हैं तो ये जरूर चेक कर लें कि दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, आदि शहरों में आज सोने का सराफा बाजार में लेटेस्ट रेट क्या है।

आज 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate In India Today)
आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 2700 रुपये चढ़कर 85,750 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत 27,000 रुपये उछलकर 8,57,500 रुपये पर है। इससे पहले 8,30,500 रुपये पर आ गया था।
अलग-अलग शहरों में ये हैं 22 कैरेट का रेट (Sarafa Bazar Sone ka Bhav)
आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत लखनऊ में 270 रुपये उछलकर 8575 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा कानपुर और जयुपर में भी यही दाम है। वहीं, पुणे और कोलकाता में 8560 पर है। वहीं, 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोना मेरठ और लुधियाना में 8575 रुपये पर है।
आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का ये है दाम (Gold Price Today 24K)
आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का रेट 2940 रुपये चढ़कर 93,530 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत आज 29,400 रुपये उछलकर 9,35,300 रुपये पर है। इससे पहले यानी 9 अप्रैल को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का भाव 90,590 रुपये पर था।
इन शहरों में जानें सोने का दाम
आज 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत लखनऊ, कानपुर और दिल्ली में 9353 रुपये पर है। पटना और अहमदाबाद में 9343 रुपये पर आ गई है और पुणे और कोलकाता में 9338 रुपये है।
जानें 18K गोल्ड का लेटेस्ट रेट (18K Gold Rate In India)
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 2210 रुपये चढ़कर 70,160 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत 22100 रुपये उछलकर 7,01,600 रुपये पर है। इससे पहले 6,79,500 रुपये पर आ गया था। लखनऊ, दिल्ली और कानपुर में आज सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 7016 रुपये पर है। इसके अलावा पटना में 7008 रुपये पर है।
आज चांदी का ये है रेट (Silver Rate In India Today)
चांदी का रेट भी आज चढ़ गया है। आज 10 ग्राम चांदी का दाम सराफा बाजार में 950 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 100 ग्राम चांदी का रेट 100 रुपये गिरकर 9500 रुपये पर है और 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2000 रुपये उछलकर 95000 रुपये पर आ गई है। इससे पहले यानी 9 अप्रैल को 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1000 रुपये गिर गया था। लखनऊ, दिल्ली कानपुर, जयपुर और बाकि अन्य सभी जगहों पर 1 ग्राम चांदी की कीमत 95 रुपये पर है।
इसके अलावा ग्लोबल मार्केट में भी सोने का भाव बढ़ गया है। आज 10 अप्रैल को कॉमेक्स पर 2.90% तक चढ़कर 3,143.90 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। चांदी का भाव आज 2.15% की तेजी के साथ 31.075 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिका के द्वारा चीन पर बढ़ाए गए टैरिफ के बाद निवेशकों ने सोने में निवेश अधिक किया है क्योंकि ये एक सुरक्षित इन्वेस्टमेंट है। ऐसे में गुरुवार को सोने में 1% से अधिक की बढ़त हुई है।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications