Gold Price Today India: देशभर में 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई गई और इस त्यौहार के बाद आज सराफा बाजार में सोने के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली है। आज 1 मई को 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 216 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि 30 अप्रैल को 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम में 8 रुपये की गिरावट आई थी।
इस गिरावट पीछे का कारण डॉलर में मजबूती और चीन-अमेरिका के बीच तनाव कम होना भी शामिल है। सराफा बाजार में आज सोने और चांदी का भाव दिल्ली, कानपुर, लखनऊ और बाकि अन्य शहरों में कितना है, ये आप फटाफट चेक कर सकते हैं।

22 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना सस्ता (22K Gold Rate Today)
सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 2000 रुपये गिरकर 87,900 रुपये पर है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 1 मई को 20,000 रुपये गिरकर 8,79,000 रुपये पर आ गया है। जबकि 30 अप्रैल को 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 8,99,000 रुपये पर थी।
लखनऊ से लेकर दिल्ली तक 22 कैरेट सोने का दाम
- आज लखनऊ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 8790 रुपये पर है।
- कानपुर में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 8790 रुपये पर है।
- इसके अलावा पुणे में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 8775 रुपये पर है।
- मेरठ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 8790 रुपये पर आ गई है।
- नागपुर में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 8975 रुपये पर है।
- दिल्ली में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 8790 रुपये पर है।
आज 24 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना (24K Gold price in sarafa bazar)
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव आज 2160 रुपये गिरकर 95,880 रुपये पर है। इससे पहले 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत 30 अप्रैल को 98,040 रुपये पर थी। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 21,600 रुपये गिरकर 9,58,800 रुपये पर आ गया है। जबकि 30 अप्रैल को 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 9,80,400 रुपये पर थी।
इन शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना सस्ता
- आज लखनऊ में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 9588 रुपये पर है।
- कानपुर में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 9588 रुपये पर है।
- मेरठ में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 9588 रुपये पर आ गई है।
- नागपुर में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 9573 रुपये पर है।
- इसके अलावा पुणे में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 9573 रुपये पर है।
- दिल्ली में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 9588 रुपये पर है।
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम की आज कीमत (Today Gold Rate)
आज 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 160 रुपये गिरकर 71,920 रुपये पर है। 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत 30 अप्रैल को 73,560 रुपये पर थी। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 16,400 रुपये गिरकर 7,19,200 रुपये पर आ गया है। जबकि 30 अप्रैल को 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 7,35,600 रुपये पर थी।
ग्लोबल मार्केट में भी सोने का भाव आज फिर से गिर गया है। कॉमैक्स पर सोने का भाव 2.73% गिरकर 3228.20 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है। चांदी की कीमत में भी आज गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी का भाव 1.28% फिसलकर 32.115 डॉलर प्रति ऑन्स पर आ गई है।
बुधवार को सोने की कीमतों में कुछ गिरावट जरूर आई, लेकिन बाद में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। इसकी पीछे की वजह यह रही कि अमेरिका के कमजोर इकोनॉमिक डेटा आने के बाद लोगों को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरें घटा सकता है। इसके अलावा अमेरिका और उसके ट्रेडिंग पार्टनर्स के बीच तनाव कम हुआ है जिससे सोने की मांग घट गई।
आज चांदी हुई इतने रुपये सस्ती (Silver Price In India)
देशभर में 1 मई को चांदी का दाम लगातार दूसरे दिन फिसल गया है। 100 ग्राम चांदी का दाम 200 रुपये गिरकर 9800 रुपये पर है। वहीं, 100 ग्राम सिल्वर का रेट 2000 रुपये गिरकर 98,000 रुपये पर है। 10 ग्राम चांदी का रेट दिल्ली, कानपुर, लखनऊ और बाकि अन्य शहरों में 980 रुपये पर है।
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
